Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Hockey World Cup 2023 : CM भूपेश बघेल को हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का मिला न्यौता, ओडिशा सरकार की प्रतिनिधि और मंत्री रीता साहू ने किया आमंत्रित

naveen sahu
30 Dec 2022 1:28 PM GMT
Hockey World Cup 2023
x

रायपुर। Hockey World Cup 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में ओडिशा राज्य की हैंडलूम, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स विभाग की मंत्री रीता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। रीता साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिनिधि के तौर पर ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व …

Hockey World Cup 2023

रायपुर। Hockey World Cup 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में ओडिशा राज्य की हैंडलूम, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट्स विभाग की मंत्री रीता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। रीता साहू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिनिधि के तौर पर ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

Read More :
Hockey World Cup 2023 : 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, CM भूपेश बघेल करेंगे अनावरण, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को गमछा, पुष्पगुच्छ, वर्ल्ड कप की जर्सी और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती साहू को भेंट एवं आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में सम्पन्न होगी।

Next Story