Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : सूने मकान का टूटा ताला, नकदी सहित गहने पार, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
30 Dec 2022 12:35 PM GMT
CG Crime
x

बिलासपुर। CG Crime जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के धान मंडरी रोड में रहने वाला व्यवसायी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी 8 लाख, सोने-चांदी के जेवर सहित कपड़ा पार कर दिया। चोरी गए कुल कीमत करीब 12 लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के …

CG Crime

बिलासपुर। CG Crime जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के धान मंडरी रोड में रहने वाला व्यवसायी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी 8 लाख, सोने-चांदी के जेवर सहित कपड़ा पार कर दिया। चोरी गए कुल कीमत करीब 12 लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Read More : CG Crime : ऑटो पार्ट्स की दुकान से लाखों का सामान पार, चौकीदार को बंधक बनाकर दी वारदात को अंजाम…

बता दें कि तोरवा के धान मंडी रोड के पास रहने वाले दिनेश जोतवानी लाइट डेकोरेशन व्यवसायी हैं। उनके भतीजे की शादी चल रही है। कार्यक्रम तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में हो रहा है। लिहाजा, परिवार के सभी सदस्य शादी घर में थे। इस दौरान उनके घर में ताला लगा था। बुधवार देर रात जब परिवार के कुछ सदस्य घर सोने के लिए आए, तो ताला टूटा मिला। वहीं घर के कई दरवाजे क्षतिग्रस्त मिले और कमरों में सामान बिखरे पड़े थे।

Read More :
CG Crime : युवक ने गर्लफ्रेण्ड को पिलाई शराब, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…

घर का नजारा देखकर उन्हें चोरों का अंदाजा लग गया था। कमरे में रखे ऑलमारी भी खुली थी और कपड़े बिखरे पड़े थे। लॉकर की तलाशी लेने पर पता चला कि चोरों ने करीब 8 लाख रुपए और गहनों को पार कर दिया है। उन्होंने चोरी की सूचना पार्षद मोती गंगवानी और अन्य रिश्तेदारों को दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। रात में पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्करों को वेतन देने के लिए नगदी पैसे निकाल कर ऑलमारी में रखे थे।

Read More : CG Crime : गैरेज से वाहनों के पार्ट्स की चोरी, तीन आरोपी सहित कबाड़ी गिरफ्तार…

शादी में गिफ्ट देने के लिए गहनों की भी खरीदी की थी, जिसे चोरों ने पार कर दिया। व्यावसायी ने बताया कि उनके घर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, फुटेज में संदेही स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जानकारी जुटा रही है। फुटेज देखकर माना जा रहा है कि चोर करीब डेढ़ बजे घर में घुसे थे।

Next Story