Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 5 की हालत गंभीर, पिकनिक मनाने जा रहे थे सभी युवा...

Rohit Banchhor
30 Dec 2022 4:00 PM GMT
CG Accident
x

कोरबा। CG Accident जिले के अजगरबहार के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नाले से नीचे जा गिरी। इस हादसे में स्कार्पियों सवार 8 युवक घायल हो गए। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार …

CG Accident

कोरबा। CG Accident जिले के अजगरबहार के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नाले से नीचे जा गिरी। इस हादसे में स्कार्पियों सवार 8 युवक घायल हो गए। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

Read More : CG Accident : अनियंत्रित कार खदान में गिरी, परिवार के चार लोगों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

बता दें कि ग्राम खोकसा से 8 दोस्त स्कार्पियो वाहन में सवार होकर पिकनिक मनाने सतरेंगा जा रहे थे। तभी अजगरबहार के पास चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गई। सभी लोग वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकालने की कोशिश भी की, लेकिन वे इन सबको नहीं निकाल सके। स्कॉर्पियो पलट जाने से लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा था।

Read More : CG Accident : टाटा एस वाहन और बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की गई जान…

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में सवार सभी 8 लोगों को बाहर निकाला गया। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चेचिस पट्टा टूट जाने के कारण वो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। घायलों में 5 युवकों की हालत ज्यादा गंभीर है, जिनमें पंकज कश्यप 22 वर्ष, सद्यांश 18 वर्ष, करण यादव 17 वर्ष, समीर कश्यप 18 वर्ष और संदीप 22 वर्ष शामिल हैं।

Next Story