Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather Update : सुबह-रात में दिख रहा मौसम का असर, पूरे दिन रहता ठण्ड गायब, आज से फिर होगा हवाओं में बदलाव...

Sharda Kachhi
29 Dec 2022 3:54 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर : दिसंबर का महीना बीतने को है और यह साल खत्म होने में केवल तीन दिन का ही समय बचा है। ऐसे में एक ओर जहां देश के विभिन्ना क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं पूरे दिसंबर रायपुर में कड़ाके की ठंड गायब रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार …

Weather Update

रायपुर : दिसंबर का महीना बीतने को है और यह साल खत्म होने में केवल तीन दिन का ही समय बचा है। ऐसे में एक ओर जहां देश के विभिन्ना क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं पूरे दिसंबर रायपुर में कड़ाके की ठंड गायब रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को मौसम पूरी तरह से खुल जाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। इससे ठंड भी बढ़ेगी। प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह से ही छाई रही बदली, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। रायपुर के आसपास के कुछ क्षेत्रों में तो बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते सुबह-सुबह हल्की ठंड भी रही, लेकिन बादल के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। साथ ही न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

READ MORE : Horoscope Today 29 Dec 2022 : आज इन 4 राशि वालों का अति उत्तम रहेगा दिन, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, जानिए अपना हाल

पेंड्रा, अंबिकापुर में भी पारा सामान्य से अधिक

दिसंबर खत्म होने वाला है और अंबिकापुर, पेंड्रा रोड में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Next Story