Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Vastu Tips For Hanging Copper Sun : घर के इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, बनी रहेगी सुख-समृद्धि, सूर्य की तरह चमकने लगेगा किस्मत...

Sharda Kachhi
29 Dec 2022 2:28 AM GMT
Vastu Tips For Hanging Copper Sun
x

Vastu Tips For Hanging Copper Sun : वास्तु शास्त्र में विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के  समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है इसीलिए इतना कुछ करने के बाद व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि और …

Vastu Tips For Hanging Copper Sun

Vastu Tips For Hanging Copper Sun : वास्तु शास्त्र में विश्वास रखने बालों के लिए हर चीज महत्वपूर्ण होता है चाहे वह घर के समान का रखरखाव हो या कोई अन्य चीज उनके लिए हर बात महत्वपूर्ण होती है इसीलिए इतना कुछ करने के बाद व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे और इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिससे आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी, बहुत से लोग वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों को फॉलो करते हैं और अपने घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं. वास्तु शास्त्र में कई ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जो मनुष्य के जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर खुशियां भर देते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है घर में तांबे की धातु का सूरज लगाना. तो आइयें जानते है तांबे का सूरज घर में लगाने से क्या फायदे हैं और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए

Vastu Tips For Hanging Copper Sun : तांबे के सूरज घर में लगाने के लाभ-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने घर में तांबे का सूरज लगाता है तो उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली, यश, कीर्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. तांबे के सूरज को ऊर्जा का उत्कृष्ट स्त्रोत माना जाता है.

तांबा एक प्रभावशाली धातु है. जिस तरह घर में तांबे का सूरज लगाना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, उसी तरह यह घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बैठाने में भी मददगार होता है. तांबे के सूरज से निकलने वाली ऊर्जा घर के वातावरण को शुद्ध और समृद्ध बनाती है. इससे पारिवारिक कलह और तनाव से छुटकारा प्राप्त होता है.

यदि आप चाहते हैं कि आप सफल हों और लोकप्रिय बनें, तो अपने घर में तांबे का सूरज जरूर लगाएं. इसके अलावा, तांबे के सूरज को आप अपने वर्कप्लेस पर लगाकर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

Vastu Tips For Hanging Copper Sun : घर में तांबे का सूरज लगाने के नियम-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में पूर्व दिशा की तरफ कोई खिड़की या दरवाजा नहीं है तो उस दीवार पर आप तांबे का सूरज लगा सकते हैं. ऐसा करने से उस ऊर्जा की पूर्ति होती है, जो सूरज द्वारा पूर्व दिशा से मिलनी चाहिए.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर के ईशान कोण वाली दीवार पर भी तांबे का सूरज लगाना शुभ माना जाता है.

लिविंग रूम में पूर्व दिशा में तांबे का सूरज लटका कर माहौल खुशनुमा बना सकते हैं.

वास्तु के अनुसार, आप अपने कार्यस्थल पर भी पूर्वी दीवार पर तांबे का सूरज लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी आपको अच्छी नौकरी का ऑफर मिलेगा. आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी.

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, जिसे अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से बनाया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story