Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Fire In Hotel : होटल में लगी आग, 10 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा अभी भी फंसे, खिड़की से कूद लोगों ने बचाई जान, रेस्क्यू जारी...

Sharda Kachhi
29 Dec 2022 4:14 AM GMT
Fire In Hotel
x

नई दिल्ली : कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में आग लगने की खबर है वही इस आग में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को घायल भी हुए है। बताया गया है कि होटल में आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 …

Fire In Hotel

नई दिल्ली : कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में आग लगने की खबर है वही इस आग में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को घायल भी हुए है। बताया गया है कि होटल में आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग फंसे हैं और उन्हें रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं। यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। वही कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

READ MORE : Horoscope Today 29 Dec 2022 : आज इन 4 राशि वालों का अति उत्तम रहेगा दिन, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, जानिए अपना हाल

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होटल की बिल्डिंग को बड़ा नुकसान हुआ है और एक बड़ा हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया। दमकलकर्मियों का कहना है कि अब तक 70 फीसदी आग पर कब्जा पाया जा चुका है। हालांकि, इसे पूरी तरह बुझाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। होटल में फंसे 53 लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, अभी भी 50 से ज्यादा लोग अंदर फंसे हैं। राहत-बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।

Next Story