Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather Update : हवा की दिशा बदलने से बढ़ा ठंड का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने क्या आपके शहर का हाल...

Sharda Kachhi
27 Dec 2022 3:48 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर : प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड थोड़ी कम हो गई है। हालांकि, राजधानी में सोमवार की सुबह धुंध छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तीन दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक …

Weather Update

रायपुर : प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड थोड़ी कम हो गई है। हालांकि, राजधानी में सोमवार की सुबह धुंध छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तीन दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में अभी हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम होने के कारण ठंड थोड़ी कम है।

READ MORE : Bhent-Mulakaat : सीएम बघेल आज साजा विधानसभा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, देंगे कई सौगात, सरकार की योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक…

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहरी के साथ आउटर क्षेत्रों में भी ठंड थोड़ी कम हुई है। प्रदेशभर में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर और डूमरबाहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा दस वर्षों बाद देखने को मिला है कि दिसंबर में ही ठंड गायब सी हो गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और ठंड में बढ़ोतरी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

Next Story