Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Salman Khan Affairs : सलमान खान की लव स्टोरी में बदले किरदार पर ना मिला प्यार, पहली GF के इंतजार में घंटो खड़े रहते थे कॉलेज के बाहर, क्या साल 2023 में करेंगे शादी ?  

viplav
27 Dec 2022 3:33 PM GMT
Salman Khan Affairs
x

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे है। सभी सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर तो कुछ मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। 27 दिसंबर साल 1965 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सुपरस्टॉर सलमान खान का जन्म हुआ। अपनी मेहनत और लगन की वजह से …

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे है। सभी सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर तो कुछ मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। 27 दिसंबर साल 1965 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सुपरस्टॉर सलमान खान का जन्म हुआ।

अपनी मेहनत और लगन की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया। इंडस्ट्री में काम के दौरान सलमान को मोहब्बत तो कई बार हुई, लेकिन उनका रिश्ता कभी सफल नहीं रहा। आज हम आपको बताएंगें‘सुल्तान’ के वो 10 अफेयर्स जो रिलेशनशिप के बाद शादी के रिश्ते में न बंध सकें।

शाहीन जाफरी
सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी थी। जाफरी पेशे से एक मॉडल थी। उस वक्त इतने दीवाने थे कि वो शाहीन से मिलने के लिए उनके कॉलेज के बाहर घंटों खड़े रहते थे। उन दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन ये रिश्ता आगे न बढ़ सका। बता दें कि मशहूर पत्रकार और लेखक जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी में खुलासा किया है कि सलमान ने सबसे पहले शाहीन जाफरी को डेट किया था। उस वक्त अभिनेता की उम्र 19 साल थी। शाहीन जाफरी अभिनेत्री कियारा आडवानी की मौसी लगती हैं। कियारा ने भी एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान और शाहीन जाफरी एक रिश्ते में थे।

संगीता बिजलानी
सलमान का दूसरा अफेयर मिस इंडिया का ताज जीतने वाली संगीता बिजलानी के साथ हुआ। बताया जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन बाद में यह शादी कैंसिल हो गई। संगीता उम्र में सलमान से बड़ी थीं, संगीता से अफेयर के किस्से भी खूब चर्चा में रहे। बाद में संगीता ने उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मो.अज़हरुद्दीन से शादी कर ली, लेकिन वह अज़हर से भी अलग हो गईं। हालांकि सलमान और संगीता अब भी अच्छे दोस्त हैं।

सोमी अली
सलमान का तीसरा अफेयर पाकिस्तान के कराची में जन्मीं सोमी अली के साथ रहा। एक इंटरव्यू के दौरान सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हो गई थीं कि उसी रात सब छोड़-कर भारत आने का मन बना लिया और वो आ भी गई। वो मात्र 16 साल की थी। मुंबई आते ही सोमी ने मॉडलिंग शुरू कर दी। सलमान और सोमी ने ए- दूसरे को आठ साल तक डेट किया। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए।

ऐश्वर्या राय
सलमान का चौथा अफेयर साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में शुरू हुआ। सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हो गई थी। ऐश्वर्या के साथ सलमान के रिश्ते ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी। लेकिन साल 2002 में इस रिश्तें ने भी दम तोड़ दिया।

कैटरीना कैफ
ऐश्वर्या के बाद सलमान का पाचंवा अफेयर अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ शुरू हुआ। दोनों रिलेशनशिप में भी रहें और फिल्मों में एक साथ काम किया, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में खटास आनी शुरू हो गई और साल 2010 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

ज़रीन खान
सलमान का छठवां अफेयर बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के साथ शुरू हुआ। बता दें कि जरीन को एक्टिंग की दुनिया में लाने का पूरा क्रेडिट सलमान को जाता हैं। 32 साल की ज़रीन सलमान खान के साथ फिल्मों मे काम भी कर चुकी हैं और इनके रिश्तें ने मीडिया में सुर्खियां में बटोरी हैं। लेकिन इस रिश्ते का भी कुछ ख़ास नहीं हो सका।

क्लॉडिया सिएस्ला
सलमान का सांतवा अफेयर जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली मॉडल-एक्ट्रेस क्लॉडिया से शुरु हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरें को काफी डेट भी किया, लेकिन थोड़ें वक्त बाद सब कुछ खत्म हो गया।

एमी जैक्सन
सलमान का आठवां अफेयर ब्रिटेन की रहने वाली एमी जैक्सन के साथ शुरू हुआ जो आज के समय में एक जाना-माना नाम हैं। एमी पेशे से एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं। बता दें कि एमी जैक्सन ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म में काम किया, लेकिन रिश्ता खत्म होनें में ज्यादा समय नहीं लगा।

डेज़ी शाह
सलमान खान का नौवां अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ शुरू हुआ और 35 साल की शाह ने सलमान के साथ फिल्म "जय हो" में साथ काम भी किया। दोनों का रिश्ता भी काफी पॉपुलर रहा। कई बार सलमान की पार्टियों में डेजी शाह को देखा भी गया था, लेकिन वक्त के साथ इस रिश्तें में भी कुछ नहीं हो सका।

यूलिया वंतूर
सलमान का दसवां अफेयर रोमानियाई मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रहा और ये रिश्ता काफी चर्चित भी हुआ था। यूलिया को सलमान खान की गर्लफ्रेंड बताया जाता है, लेकिन सलमान खान ने कभी भी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की। यूलिया कई ख़ास मौकों पर सलमान खान और उनके परिवार के साथ दिखाई देती हैं। फिलहाल इस बारे में यूलिया की तरफ से भी कोई बात नहीं कही गई हैं।

Next Story