Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Congress : 3 जनवरी को आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर के लिये कांग्रेस करेगी रायपुर में महारैली, 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

viplav
26 Dec 2022 2:48 PM GMT
CG Congress
x

रायपुर। CG Congress : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस 3 जनवरी को राजधानी रायपुर में महारैली का …

CG Congress

रायपुर। CG Congress : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस 3 जनवरी को राजधानी रायपुर में महारैली का आयोजन करेगी।

CG Congress : बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण देते हुये राज्य की भौगोलिक एवं राजनैतिक स्थिति के बारे में विस्तृत विवरण दिया। एआईसीसी की संचालन समिति ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी 2023 से पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलेगा। 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा।

CG Congress : पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाए और नामों को पीसीसी एवं एआईसीसी को सूचित किया जाए। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवो और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

CG Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हर प्रदेश के लिए अभियान की निगरानी हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है। मंडल कांग्रेस समितियों का गठन जैसा कि उदयपुर नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप ग्राम पंचायत, ग्राम कांग्रेस समितियों का गठन अभियान के शुभारंभ तारीख तक पूरा किया जाना हैं अर्थात 26 जनवरी तक समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा।

CG Congress : जिला कांग्रेस कमेटी जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, डीसीसी उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि को हर ब्लॉक के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक गांव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करेगी। मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी अभियान में अपने योगदान का समन्वय करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करनी है।

CG Congress : सोशल मीडिया विभाग प्रदेश के हर गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का ग्राम स्तर पर लक्ष्य तय करने तक अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा करे। भारत जोड़ो मेला-राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाएं जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा।

CG Congress : एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने संबोधित करते हुये कहा कि पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करती हूं। पुनिया जी ने भी जो बेहतरीन काम किया उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होने जो जमीन में जाकर काम किया है कैसे कांग्रेस को यहां पर जमीन से मजबूत किया है। नीचे तक कार्य हो रहा कांग्रेस पार्टी का। अब मुझे इतनी खुशी है जिस राज्य से मैं आती हूं यहां पर जमीनी स्तर पर जो कार्य देखा है।

CG Congress : नेता मानते है सबसे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता मानते है। कार्य होता रहा प्रभारी आते है जाते है लेकिन असली जो काम कांग्रेस पार्टी का काम कार्यकर्ता करता है। हमारी जिम्मेदारी यही है कि उसको जमीन से जमीनी स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें और यहां छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छी मिसाल है यहां पर जो बूथ कमेटिया शुरू से बनाया है जिसका हमें नतीजा भी मिला।

CG Congress : यहां पर जो छत्तीसगढ़ का मॉडल है गर्व से कहते है वो असली मॉडल है। भाजपा के गुजरात मॉडल वहां पर कुछ नहीं जमीन पर कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां पर जमीन तक कार्य हुआ। छत्तीसगढ़ में जो काम हुआ उसका अनुसरण विपक्षी करना चाहते है। उसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत बधाई देती हूं। सभी साथियों ने मिलजुलकर कार्य किये है।

CG Congress : कहने का कुछ होता है और करने का कुछ होता है। यहां पर आप लोगो ने करके दिखाया है। राहुल गांधी जी निकले है भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा जो देश में नफरत फैलाने की कोशिश की है। कभी धर्म के नाम पर, कभी जाती के नाम पर किसी न किसी तरह से एक नफरत का माहौल है एक डर का माहौल है। राहुल जी उसको दूर करने निकले है। यही मकसद लेकर आज राहुल गांधी जी 3500 की यात्रा कन्याकुमारी से जो शुरू हुआ और कश्मीर तक जाना है। उनको रोकने के लिये हर तरह के हथकंडे अपनाये।

CG Congress : मीडिया में भारत जोड़ो यात्रा बहुत कम दिखाया जाता है, कम से कम दिखाया जाता है, दिखाते नहीं है। यह तो जनआंदोलन बन चुका है दिखाये या न दिखाये। सोशल मीडिया में आप देखते है कि कैसे राहुल गांधी जी टी शर्ट पहनकर न ठंड लग रही, गर्मी में विचलित होकर के चलते रहे चलते रहे। राहुल गांधी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगे उनका संदेश भारत जोड़ो संदेश सब में वैसे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर जाना है। गांव-गांव, बूथ-बूथ तक हम जायेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम हम शुरू करेंगे 26 जनवरी 2023 से।

CG Congress : निगेटिव-पाजिटीव दोनो संदेश संदेश लेकर जाना है। पाजिटीव है हमारा कार्य राहुल जी की यात्रा यहां पर हमारी सरकार जो इतने अच्छा काम कर रही है। उन्हें घर-घर तक लेकर जाना है। निगेटिव भाजपा फैला रही है वो संदेश भी लोगो को बताना है। केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण जो जहर फैलाया जा रहा है उसके बारे में अवगत कराना है। छत्तीसगढ़ इस बात का बहुत भोगी है कैसे सेंट्रल ऐंजेंसिया है संस्थाओं का अड्डा बना दिया है।

CG Congress : सीबीआई, ईडी, इंनकम टैक्स सभी का दुरुपयोग कर रहे भाजपा। कांग्रेस पार्टी के अच्छे कार्य, जो कार्य छत्तीसगढ़ में हो रहा है, अच्छे से अच्छे कार्य जिससे भाजपा और जो सरकार दिल्ली में बैठी है वो डर गयी है की उन्होंने अपने नेशनल ऐंजेंसियों को यहां छत्तीसगढ़ में भेजा हैं। लेकिन कांग्रेस ऐसी बातो से डरने वाली नहीं है। राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी जी के साथ जिस तरह बर्ताव किया पर वो डर नहीं और अब वो डरने वाले नहीं है।

CG Congress : कांग्रेस का एक नारा है न डरेंगे न झुकेंगे नफरत छोड़ो भारत जोड़ो ये कांग्रेस का नारा है। कितनी भी ऐंजेंसी और किसी को भी भेज ले हमे आगे बढते रहना है और कांग्रेस कें संदेश को लोगो के बीच लेकर जाना हैं। यूपीए सरकार में घर-घर तक, शहर, पंचायत तक पैसा पहुंचाया है। कांग्रेस पार्टी कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है।

CG Congress : राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कैसे भेदभाव भाजपा कर रही है और तीसरा राज्य हमारे हाथ में है मैं बधाई देना चाहूंगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जिस संयम से सहनशीलता से वहां पर कार्य किया उनके जमीन में कार्य किया बिना कोई दिखावा करके लोगो को प्रोत्साहिक किया हिमाचल और वहां पर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर विजय हुयी। छत्तीसगढ़ के चार साल पूरे हुये और 5 वें साल में सबसे पहले यहां पर कांग्रेस पार्टी का महाअधिवेशन रायुपर होगा। महाधिवेशन एक ऐतिहासिक अधिवेशन जो रायपुर में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी 57 विधानसभा क्षेत्र में जा चुके है और एक तिहाई क्षेत्र बचा है वहां भी जायेंगे।

CG Congress : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि पुनिया जी 6 साल तक साथ रहे प्रभारी के रूप में। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए मल्लिकार्जुन खड़गे जी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने आते ही छत्तीसगढ़ में भी नये प्रभारी नियुक्त किया। 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से शुरू करेंगे हर ब्लाक का निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिया है हर ब्लाक कौन से गांव में कहां से कहा तक पदयात्रा होगी।

CG Congress : विधायक, 307 ब्लाक, निगम-मंडल और प्रदेश के पदाधिकारी सबको मिलकर अच्छा से काम करना है। पुनिया जी जब प्रभारी थे हमने बूथ गठन की शुरूआत किया था। जनवरी से अक्टूबर तक हमारे पास ज्यादा समय नहीं है 9 महीने है हमारे पास काम करना है। बूथ समितियों का जिस प्रकार का गठन हुआ उसका सत्यापन होना चाहिये। पिछले समय जो सफलतायें मिली है आईटी सेल, सोशल मीडिया, जोन सेक्टर, बूथ के ट्रेनिग किया। यूपीए सरकार की उपलब्धि जिस प्रकार से चार से पांच विषय है जिसे लेकर ट्रेनिंग हुआ।

CG Congress : राज्य सरकार की उपलब्धि और एनडीए सरकार की नाकामी। ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिसमें हम लोगों ने काम नहीं किया है, सब विभागो में काम किया है। ऐसा कोई परिवार नहीं है जो हमारी योजनाओं से लाभान्वित न हो। 66 लाख परिवारों को राशन उपलब्ध करवा रहे है। 26 लाख परिवार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ। 13 लाख परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण का लाभ ले रहे है, 3.5 लाख परिवार गोधन न्याय योजना का लाभ उठा रहे है।

CG Congress : 1 लाख परिवार जो वर्मी खाद कम्पोस्ट बना रहे उनको लाभ मिल रहा है, लगभग 4 लाख 60 हजार परिवार को सालाना 7000 रू. दे रहे है। यदि सभी आंकड़ो को जोंड़ेगे कोई परिवार बचता है। जिससे हमारी योजना का लाभ न मिला हो। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों का लोगों को लाभ मिल रहा। भाजपा के पास हमारा मुकाबला करने को कुछ नहीं है।

CG Congress : वह धर्मांतरण एवं सांप्रदायिकता की राजनीति करती है उसका हमको मुकाबला करना है। छत्तीसगढ़ मॉडल लोगों की जेब में पैसा डालना है जबकि हम किसानों, मजदूरों, गरीबों की जेब में पैसा डाल रहे, गुजरात मॉडल लोगों की जेब से पैसा निकालना है, महंगाई बढ़ाकर, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर, टेक्स लगाकर लोगों की जेब से पैसा निकाला जा रहा।

CG Congress : हम लोगों को न्याय देने आरक्षण पर विशेष सत्र बुलाकर सभी वर्ग के लोगों के लिये विधेयक ले आये राजभवन में उसको रोका गया। हमने उनके सवालों का जवाब दे दिया फिर भी रोका गया कांग्रेस इसके लिये आवाज उठायेगी जनता के बीच जायेगी।

CG Congress : छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 में कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी। गोबर खरीदी से किसान न्याय योजना से सबको लाभ मिल रहा है। दीपक बैज लोकसभा में बात उठाये थे आरक्षण मामले में। इंदिरा जी के बाद सबसे अच्छा काम किया भूपेश बघेल सरकार ने। पुनिया जी बूथ-बूथ जाकर कमेटी बनाया करते थे। राहुल गांधी जितना मेहनत कर रहे कोई नहीं कर सकता। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कर रहे है।

CG Congress : मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा का हम सम्मान करते है। शैलजा जी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला है। नेहरू गांधी की परिवार को करीब से देखा है। देश की तैयारी हो रही है। उदयपुर के नव संकल्प शिविर के बाद रायपुर के नव संकल्प शिविर में हुआ था। 2023 में 75 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेंगे। भारत जोड़ो पदयात्रा में खूब पदयात्रा हुई है और हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा भी बहुत अच्छे तरीके से होगा।

CG Congress : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने चार साल में 1 लाख 50 हजार करोड़ रू. किसानों के जेब में डालने का काम किया। यूपी में भाजपा की सरकार है पर 1000 रू. क्विंटल के दाम में धान खरीदने वाला कोई नहीं है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर किसान न्याय योजना ये तीनो बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। गांव में 600 करोड़ रू. का रूरल इंडस्ट्रीयल बनाने जा रहे है। अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम बनायेंगे। राजीव युवा मितान क्लब को जोड़ेंगे। हम आने वाले समय में 75 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेंगे। आज 71 है 5 उपचुनाव जीते है। आने वाले समय में हम 75 से अधिक जीतेंगे।

CG Congress : मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि शैलजा जी को संगठन का अनुभव है नेहरू गांधी की करीबी परिवार से है। भाजपा के 7 मोदी सरकार की सहयोगी संगठन सीबीआई, ईडी है। जिस प्रकार से राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने निकले है। अब की बार 75 पार का नारा रविन्द्र चौबे ने दिया है। भाजपा कांग्रेस सरकार पर झूठे और गलत बयानबाजी करते है उससे बचना चाहिये। हमारी योजना का लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है।

CG Congress : मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा में आदिवासी वोट है। नेहरू राहुल, सोनिया आदिवासी के लिये बहुत काम किया है। आदिवासी के साथ आरक्षण के नाम से भाजपा सिर्फ राजनीति कर रहा है। भूपेश सरकार के 4 साल में सरगुजा करोड़ो रूपया दिये, तेंदुपत्ता हो या वनोपज की खरीदी हो। बस्तर के महुआ को भूपेश बघेल सरकार ने लंदन में एग्रीमेंट करके 150 रू. किलो दिला रहा है। सीताफल को भी लंदन भेज रहे है।

CG Congress : चुनाव जीतना है तो बूथ मजबूत होगा तो सब चुनाव जीतेंगे। घोटुल को 12 लाख देने वाला भूपेश सरकार है। सरकार की योजनाओं को मीडया सोशल मीडिया जिला स्तर पर फैलाना चाहिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का निराकरण होता है। भूपेश बघेल सरकार में चिटफंड कंपनी के पैसा को लौटाया जा रहा है।

CG Congress : मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि धान, गन्ना के साथ अन्य फसलों की उपज का मूल्य दिया जा रहा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। भेट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्या का निराकरण करने वाली पहली सरकार है। पहले 7 वनोपज की खरीदी होती थी आज कांग्रेस की सरकार में 65 वनोपजों की खरीदी हो रही है। बूथ तक संगठन मजबूत है।

CG Congress : सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरीके से महौल बन रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना आदिवासी बस्तर जिला के साथ-साथ प्रदेश में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल खुला है। मुख्यमंत्री सहायता अनुदान कोष से लोगो को सहायता मिल रहा है।

viplav

viplav

    Next Story