Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 25 Dec 2022 : आज इन तीन राशिवालों की होगी चांदी-चांदी, परिजनों के साथ सुखद यात्रा में जाने का बन रहा योग, जानें सभी राशि का हाल 

naveen sahu
25 Dec 2022 1:56 AM GMT
Horoscope Today 28 Dec 2022
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 25 Dec 2022 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन …

Horoscope

नई दिल्ली। Horoscope Today 25 Dec 2022 आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। जाने अपने राशि का हाल…

Read More : Horoscope Today 23 Dec 2022 : धनु और मीन राशि वालों को होगा धन का लाभ, इन्हें भी मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, जानें अपना राशिफल…

मेष राशि- मान-सम्मान में आंच न आने दें, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम बनी हुई है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। मानसिक तौर पर बुझा बुझा महसूस करेंगे। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

मिथुन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अभी मध्यम है। हालांकि कोई खराबी नहीं है। परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Read More : Horoscope Today 21 Dec 2022 : इन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत, खर्च में होगी वृद्धि, जानिए अपना हाल

कर्क राशि- ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पैरों में कुछ चोट-चपेट लग सकती है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मानसिक आघात मिलने के संयोग हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी लगभग मध्यम है। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन से कुछ नकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

Read More : Horoscope Today 22 Dec 2022 : प्रतियोगी परीक्षाओं में इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, जानिए अपना हाल…

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति को समझदारी से निपटाएं। भाइयों व मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको भी नाक, कान व गला की दिक्कत हो सकती है। प्रेम व संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुंबों से न उलझें। किसी भी तरह का निवेश वर्जित है। आप अपने करीबियों का हाल जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि - नकारात्मक व सकारात्मक क्रिया के बीच फंसे रहेंगे। यह समय भावनात्मक नहीं बल्कि व्यावहारिक होने का है। मशीन या कारखाने से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा। ऊपर-नीचे चीजें चलती रहेंगी। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 23 Dec 2022 : धनु और मीन राशि वालों को होगा धन का लाभ, इन्हें भी मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, जानें अपना राशिफल…

मकर राशि- नुकसान वाली बात रहेगी। त्यागी वाली बात रहेगी। सिरदर्द न नेत्रपीड़ा, पार्टनरशिप में दिक्कत, संतान से दूरी, प्रेम में दूरी। एक नेगेटिव माहौल बना रहेगा। उससे ज्यादा आप सबकुछ सोचकर अपना मन नेगेटिव बनाए रखेंगे। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। आय के कई मार्ग प्रशस्त रहेगा। लेकिन मन फिर अच्छा महसूस नहीं कराएगा। प्रेम-संतान मध्यम मध्यम। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार आपका बुझा-बुझा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि - कोर्ट-कचहरी से बचें। न्यायिक प्रणाली को सूझबूझ से निपटाएं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Next Story