- Home
- /
- Entertainment News
- /
- Suicide : एक्ट्रेस...
Suicide : एक्ट्रेस Tunisha Sharma ने की आत्महत्या, मेकअप रूम में फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। Suicide अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने आज आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका में नजर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने टीवी शो के सेट पर सुसाइड कर लिया। मुंबई में शूटिंग के दौरान 20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने मेकअप रूम में फांसी लगा …
नई दिल्ली। Suicide अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने आज आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका में नजर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने टीवी शो के सेट पर सुसाइड कर लिया। मुंबई में शूटिंग के दौरान 20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने मेकअप रूम में फांसी लगा ली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें इस शो में शीजान खान मुख्य भूमिका में हैं और सिम सिम के रूप में सायंतनी घोष भी हैं।
Read More : Suicide : एएसआई ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी…
20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत ऐतिहासिक शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शो का भी हिस्सा थीं।
सिर्फ टीवी शो ही नहीं, अभिनेत्री ने फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। फितूर और बार बार देखो दोनों में, तुनिशा शर्मा ने युवा कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई। उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग 3 में भी कैमियो किया था।