Begin typing your search above and press return to search.
Education

Paper Leak : सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक, 10 लाख रूपए में किया गया था सेल, CM ने दिए जांच के आदेश

naveen sahu
24 Dec 2022 4:53 PM GMT
Paper Leak
x

जयपुर। Paper Leak : राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद आनन् फानन में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह परीक्षा अब 29 जनवरी को दोबारा होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें शामिल …

Paper Leak

जयपुर। Paper Leak : राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद आनन् फानन में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह परीक्षा अब 29 जनवरी को दोबारा होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें शामिल परीक्षार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Paper Leak : आपको बता दें कि इस मामले में उदयपुर जिला पुलिस ने एक बस से 37 छात्रों और सात विशेषज्ञों समेत कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान विषय के पेपर लीक मामले में की गई है। इसके बाद आयोग ने पेपर निरस्त करने की घोषणा की। हालांकि शाम में आयोग की ओर से इस पेपर की नई तारीख जारी की गई।

Read More : Share market : Sensex में 740 अंक की बढ़त, NIfty भी 17,500 के करीब, रियल्टी, ऑटो और मेटल में तेज़ी

Paper Leak : पकड़े गए अभ्यर्थियों ने पुलिस को बताया कि यह पेपर 10 लाख में बेचा गया था। पकड़े गए 40 लोगों में 7 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जालोर में सरकारी टीचर सुरेश विश्नाेई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है विश्नाेई ने पूरा प्लान बनाया था और बस किराए पर ली थी। विश्नोई के साथ पकड़ा गया उसका एक साथी भजनलाल डॉक्टर है। सुरेश को जयपुर से सुरेश धाका और भूपी सारण ने पेपर भेजा था।

Next Story