Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Money Heist देखकर रची साजिश, सुरंग बनाकर SBI से चोरों ने पार किया सोना, 15 दिन की प्लानिंग, लगाए 11 CCTV कैमरा, जानें पूरा मामला...

Sharda Kachhi
24 Dec 2022 9:39 AM GMT
Money Heist
x

कानपुर ; स्पेन की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तरह ही सुरंग खोदकर कानुपर में सोने की चोरी हुई। यह चोरी सचेंडी स्थित SBI बैंक में हुई। चोरों ने पहले प्लानिंग की, फिर बैंक के पीछे से 8 फीट सुरंग खोदी और करीब 2 किलो सोना ले गए। यह घटना बुधवार देर …

Money Heist

कानपुर ; स्पेन की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तरह ही सुरंग खोदकर कानुपर में सोने की चोरी हुई। यह चोरी सचेंडी स्थित SBI बैंक में हुई। चोरों ने पहले प्लानिंग की, फिर बैंक के पीछे से 8 फीट सुरंग खोदी और करीब 2 किलो सोना ले गए। यह घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस का मानना है कि चोरों ने वारदात के लिए 15 दिन की प्लानिंग की होगी। पुलिस को शक बैंक के टॉप अधिकारियों पर है।

READ MORE : IPL 2023 Auction : 167 करोड़ में हुआ IPL 2023 का ऑक्शन : बिके 80 खिलाडी

मनी हाइस्ट को लेकर लोगों का मानना है कि इस वेब सीरीज में दुनिया की सबसे बड़ी चोरी दिखाई गई है। कहानी एक प्रोफेसर की है, जो स्पेन के सबसे बड़े बैंक से सोना चुराने के लिए 25 साल प्लानिंग करते हैं। इसके बाद अपने साथियों को चोरी करने के लिए 6 महीने की ट्रेनिंग देते हैं। कई किलोमीटर की सुरंग बनाकर पूरे स्पेन का पैसा और सोना चुरा लेते हैं।

ऐसी सुरंग बनाई, जो स्ट्रांग रूम में खुली
चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से से सुरंग बनाई। जो सीधे जाकर स्ट्रांग रुम पर खुली, फिर ड्रिल मशीन से फर्श तोड़कर अंदर घुसे। स्ट्रांग रूम के लॉकर को गैस कटर से काटकर करीब 2 किलो सोना चुरा लिया। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि बैंक का अलार्म भी नहीं बजा। गुरुवार सुबह जब बैंक स्टॉफ पहुंचा तो वारदात का पता चला।

2. सोना ले गए, लेकिन लाखों का कैश छोड़ गए
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड मौके पर पहुंचकर जांच की। यहां एक रोचक बात यह निकली कि गोल्ड के ठीक बगल में एक और पेटी रखी थी। इसमें 35 लाख रुपए थे, लेकिन चोरों ने उसे छुआ तक नहीं। पुलिस का मानना है कि बैंक के अंदर ड्रिल करने और सोना चुराने में ही चोरों को ज्यादा समय लग गया होगा, इसीलिए उन्होंने कैश को छोड़ दिया।

READ MORE : IPL 2023 Auction : 167 करोड़ में हुआ IPL 2023 का ऑक्शन : बिके 80 खिलाडी

पुलिस बाहर बैठी रही और अंदर लुट गया बैंक

सवाल उठता है कि आखिर चोरों ने इस बैंक को क्यों चुना? तो ब्रांच के मैनेजर नीरज राय ने कहा कि इस बैंक के पीछे कोई भी घर नहीं है और न ही कोई रहता है। चोर जब सुरंग खोद रहे थे और ड्रिलिंग कर रहे थे तो किसी को भनक तक नहीं लगी। मैनेजर ने बताया कि रात में बैंक के पीछे चोर पहुंचे। दीवार पुरानी बनी थी। आसानी से टूट गई, इसके बाद सुरंग खोदी और सोना चुरा लिया।

20 दिन पहले गोल्ड सेफ दीवार में चुनवाई

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि 20 दिन पहले ही बैंक मैनेजमेंट ने गोल्ड सेफ और कैश की सेफ को दीवार में चुनवाया था। लेबर-मिस्त्री इस काम के लिए स्ट्रांग रूम के भीतर गए थे। सभी लेबर मिस्त्रियों की भी डिटेल लेकर जांच की जा रही है। जो गोल्ड चोरी हुआ है, वह गोल्ड लोन लेने वाले 29 लोगों का था। गोल्ड के बदले लोन के तहत बैंक में रखा हुआ था। पुलिस उनका भी पता कर रही है।

15 दिन पहले 11 CCTV कैमरे लगाए, सभी बंद मिले

मनी हाइस्ट के प्रोफेसर की तरह ही चोरों ने बैंक के सारे CCTV कैमरे बंद कर दिए थे। बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक में 15 दिन पहले ही 11 CCTV कैमरे लगाए गए थे। वारदात वाली रात अचानक कैमरों ने काम करना बंद कर दिया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया कि आखिर ये कैमरे ठीक चोरी से पहले कैसे बंद हो गए।

15 फिंगर प्रिंट से चोर तक पहुंचने की कोशिश

स्ट्रांग रूम की जांच के दौरान टूटे हुए गोल्ड सेफ से 9 और छह CCTV कैमरों पर फिंगर प्रिंट मिले। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट की मिलान शुरू कर दी है। बैंक के स्ट्रांग रूम तक कुछ खास कर्मचारी ही पहुंच सकते थे। सिर्फ यही नहीं, बैंक में पिछले 20 दिन में कई फेरबदल हुए हैं। इनकी जानकारी भी चोरों को थी। अब पुलिस को बैंक स्टॉफ पर शक है। इसीलिए पुलिस एक-एक कर्मचारी की लोकेशन और कॉल डिटेल जांच रही है।

सोना लेकर जाने के लिए चोरों के गाड़ी लेकर आने का शक

पुलिस ने कानपुर के बॉर्डर एरिया को ब्लॉक किया गया है। बैंक की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग हो रही है। क्योंकि, इतना सोना लेकर जाने के लिए बदमाशों को बड़ी गाड़ी की जरूरत होगी। ऐसे में संदिग्ध गाड़ियों को बाजार के CCTV में पुलिस की एक टीम ढूंढ रही है। ताकि चोरों के बारे में पता लगाया जा सके।

Next Story