Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

Chimni Blast : चिमनी ब्लास्ट में मालिक सहित 9 मजदूरों की मौत, ईंटा भठ्ठा जलाने की खुशी में जश्न मना रहे थे सभी, PM-CM ने जताया दुःख...

Sharda Kachhi
24 Dec 2022 7:43 AM GMT
Chimni Blast
x

मोतिहारी। नरीरगिर गांव में ईंट भठ्ठे की चिमनी ब्लास्ट से 9 मजदूरों चिमनी समेत मालिक की भी मौत हो गई है। ब्लास्ट उस समय हुआ, जब चिमनी को जलाने के बाद वहां जश्न चल रहा था। गांवों में आमतौर पर ईंट भठ्ठा या चिमनी जलाने के बाद खुशी में मनाया जाता है। इसी समय अचानक …

Chimni Blast

मोतिहारी। नरीरगिर गांव में ईंट भठ्ठे की चिमनी ब्लास्ट से 9 मजदूरों चिमनी समेत मालिक की भी मौत हो गई है। ब्लास्ट उस समय हुआ, जब चिमनी को जलाने के बाद वहां जश्न चल रहा था। गांवों में आमतौर पर ईंट भठ्ठा या चिमनी जलाने के बाद खुशी में मनाया जाता है। इसी समय अचानक से चिमनी ब्लास्ट हो गया। यह घटना शुक्रवार शाम को रामगढ़वा थाना इलाके के नरीरगिर गांव में हुई। हादसे में चिमनी के मालिक की भी मौत हो गई है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। रात में अंधेरा और कुहासा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। सुबह फिर से मलबे में दबे मजदूरों की तलाश की गई। मामले की जांच को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित हुई है।

READ MORE : Weather Update : कड़ाके की ठण्ड से ठिठुर रहे लोग, लगातार गिर रहा तापमान, जानें क्या आपके शहर का हाल…

जश्न मना रहे मजदूर -
ईंट भट्ठे की चिमनी को जलाने के लिए आग लगाई गई थी। आग से धुआं चिमनी के ऊपर तक गया। ईंट भट्ठे के मालिक और मजदूर एक साथ बैठकर धुआं देख रहे थे। पहली चिमनी फुंकाई सही से हुई, इसका मिठाई बांटकर जश्न मना रहे थे। तभी अचानक चिमनी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद चिमनी से ईंटे भर-भराकर गिर गई और मलबे में सभी दब गए। मोतिहारी के कलेक्टर शीर्षत कपिल अशोक ने आज सुबह बताया कि हादसे में आठ लोगों की रात तक मौत हो गई थी। एक और शख्स ने दम तोड़ दिया। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 का रक्सौल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीएम, सीएम ने जताया दुख-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी हादसे पर दुख जयाता है। उन्होंने चिमनी ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजन को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के लिए 50 हजार रुपये की राशि राष्ट्रीय आपदा कोष से जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।

Next Story