Begin typing your search above and press return to search.
Business

Share Market Closed : शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी, 981 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 17,800 के करीब हुआ बंद

naveen sahu
23 Dec 2022 11:40 AM GMT
Share Market Closing
x

नई दिल्ली। Share Market Closed शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखी गयी है। आज सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ये रहे आज के टॉप …

Share Market 13 June

नई दिल्ली। Share Market Closed शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखी गयी है। आज सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

ये रहे आज के टॉप लूजर्स
अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, SBI, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, UPL, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 47 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ तीन शेयर्स सिप्ला, डिविस लैब और टाइटन में तेजी देखने को मिली।

Read More : Share Market Closed : निवेशकों को हुआ फायदा, सेंसेक्स 327 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 15,500 के पार, ये है आज के टॉप गेनर्स

बैंक सेक्टर में गिरावट
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6.06% की गिरावट रही। इसके बाद मीडिया में 4.99%, मेटल में 4.47%, रियल्टी में 3.45% और ऑटो सेक्टर में 2.54% की गिरावट आई है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

Next Story