Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Dhan Kharidi 2022 : प्रदेश में अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 17 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, 14,369 करोड़ का हुआ भुगतान

naveen sahu
23 Dec 2022 1:46 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG Dhan Kharidi 2022 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 17 लाख 3 हजार 828 किसानों को लगभग 14,369 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया …

CG News

रायपुर। CG Dhan Kharidi 2022 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 17 लाख 3 हजार 828 किसानों को लगभग 14,369 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 52.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 41 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Read More : CG Dhan Kharidi 2022 : प्रदेश में अब तक 63.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 5.93 लाख किसानों को 13,283 करोड़ रूपए का किया गया भुगतान

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आज 23 दिसम्बर को 39 हजार 371 किसानों से 1.81 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 64 हजार टन से अधिक धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 52,648 टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये 12,649 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

Next Story