Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : रॉड से पत्नी व सास पर किया हमला, आरोपी फरार...

Rohit Banchhor
23 Dec 2022 11:10 AM GMT
CG Crime
x

बिलासपुर। CG Crime जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित मुरूम खदान में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी व सास पर रॉड से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप घायल गई है। दोनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More …

CG Crime

बिलासपुर। CG Crime जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित मुरूम खदान में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी व सास पर रॉड से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप घायल गई है। दोनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More : CG Crime : 5 अंतर्राज्यीय ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को लेते थे झांसे में…

बता दें कि अशोक नगर मुरूम खदान स्थित अटल आवास में रहने वाली पूजा साहू 20 और जितेंद्र साहू ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। पूजा की एक साल की बेटी भी है। जितेंद्र अपनी पत्नी पूजा के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर पूजा अपने मायके चली गई। वह तीन महीनें से अपनी मां संतोषी गुप्ता के साथ रह रही है। उसने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी की।

Read More : CG Crime : पत्नी के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर की हत्या, चंद घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी…

गुरूवार सुबह पूजा अपनी मां संतोषी गुप्ता के साथ मजदूरी करने पैदल जा रही थी। दोनों अशोक नगर के काली मंदिर के पास पहुंची थीं। तभी जितेंद्र साहू पीछे से आया और राड से सास संतोषी गुप्ता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पूजा पर भी वार किया। हमले में संतोषी और पूजा बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद आरोपी जितेंद्र साहू फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम आरक्षक राजेश और चालक संदीप गोस्वामी घटना स्थल पहुंचे और घायल मां-बेटी को सिम्स में भर्ती कराया।

Next Story