Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Grey Mark On Twitter : ब्लू नहीं अब ट्विटर में दिखेगा ग्रे मार्क! PM मोदी, राष्ट्रपति जो बाइडन सहित इन नेताओं के अकाउंट से हुई शुरुआत, जानें आखिर एलन मस्क ने क्यों उठाया ये कदम...

Sharda Kachhi
20 Dec 2022 6:29 AM GMT
Grey Mark On Twitter
x

नई दिल्ली, Grey Mark On Twitter : ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क कंपनी के अधिग्रहण के बाद से ही तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर के नए वेरिफिकेशन प्रणाली के रंग अब साइट पर नजर आने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ …

Grey Mark On Twitter

नई दिल्ली, Grey Mark On Twitter : ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क कंपनी के अधिग्रहण के बाद से ही तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर के नए वेरिफिकेशन प्रणाली के रंग अब साइट पर नजर आने लगे हैं। सरकारी अधिकारी और संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ ग्रे रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Grey Mark On Twitter : वहीं, पहले ही कुछ प्रोफाइलों पर इस तरह का बदलाव दिखाई दे चुका है। पीएम मोदी, यूएस राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक सहित कई राजनेताओं के ट्विटर प्रोफाइल पर ग्रे टिक नजर आ रहा है। हालांकि, अभी इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है, कई राजनेताओं के प्रोफाइल अभी भी पुराने नीले रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

READ MORE : भारत के इस गांव शादी से पहले सहवास करना अनिवार्य, और अगर हो जाये बच्चा तो माना जाता है बेहद शुभ, जाने इस अजीबो-गरीब रस्म बारे में…

Grey Mark On Twitter : इससे पहले सीईओ एलन मस्क ने अपनी नई सत्यापन प्रणाली की घोषणा करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट का सहारा लिया था। उन्होंने ट्वीट किया था, देरी के लिए खेद है, हम अस्थायी रूप से अगले सप्ताह शुक्रवार को सत्यापन लॉन्च कर रहे हैं।

Grey Mark On Twitter : कंपनियों के लिए सुनहरा चेक, सरकार के लिए ग्रे चेक, व्यक्तियों के लिए नीला (सेलिब्रिटी या नहीं) और सभी सत्यापित खातों को मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंगों के उपयोग के बारे में ट्वीट किया था, लेकिन हाल ही में इसका विवरण दिया था। सभी सत्यापित व्यक्तिगत यूजर्स के पास एक ही ब्लू टिक होगा।

Next Story