Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

Corona Comeback : कोरोना फिर मचा कोहराम, अस्पतालों में बेड और दवाई ले लिए मची अफरा-तफरी, जल्द ही लॉकडाउन का होगा ऐलान!

naveen sahu
20 Dec 2022 2:46 PM GMT
Corona Comeback
x

नई दिल्ली। Corona Comeback : पूरी दुनिया में तबाही मचाने के बाद कई देशों में कोरोना की स्थिति सामान्य है। लेकिन चीन में एक बार फिर कोरोना की जबरदस्त वापसी हुई हैं। मिली जानकारी अनुसार अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत ऐसे है कि अस्पतालों में मरीजों को बेड …

Corona Comeback

नई दिल्ली। Corona Comeback : पूरी दुनिया में तबाही मचाने के बाद कई देशों में कोरोना की स्थिति सामान्य है। लेकिन चीन में एक बार फिर कोरोना की जबरदस्त वापसी हुई हैं। मिली जानकारी अनुसार अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत ऐसे है कि अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। दवा और ऑक्सीजन की भी कमी होने लगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो से तीन महीने के अंदर चीन के 80 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।

कोरोना के बढ़ते ग्रफ के कारण चीन की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। स्वस्थ्य लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं और बीमार लोग अस्पतालों में मौत से जूझ रहे हैं। इसके पहले चीन की सरकार ने कोरोना के रोकथाम के लिए लॉकडाउन भी लगाया था। हालांकि, शंघाई के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ जरूर देखने को मिलती है। लोग यहां से दूसरे शहरों की ओर जा रहे हैं। शंघाई में कोरोना सबसे तेजी से बढ़ा है। ऐसे में जल्द ही एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता हैं।

Read More : Corona Breaking : शुरू हुई कोरोना की पांचवीं लहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट…

इस बीच भारत में केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए देश में आए जाने वाले पॉजिटिव केसों के सैंपल्स की की जीनोम सिक्वेंसिंग कराना जरूरी है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) नेटवर्क के माध्यम से कोरोना के खतरनाक वैरिएंट को ट्रैक करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां तक संभव हो सभी कोरोना पॉजिटिव मामलों के नमूने दैनिक आधार पर INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं (IGSLs) को भेजे जाएं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इन प्रयोगशालाओं को मैप किया गया है।

Next Story