Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Navy Warship Sank : नौसेना का युद्धपोत समुद्र में डूबा, गश्त लगाते समय हुई घटना, 106 नौसैनिकों थे सवार, 31 अब भी फंसे...

Sharda Kachhi
19 Dec 2022 7:23 AM GMT
Navy Warship Sank
x

नई दिल्ली : थाई नेवी वॉरशिप रविवार देर रात थाईलैंड की खाड़ी में डूब गया। इस पर सवार 106 में से 78 नाविकों को बचा लिया गया है। इनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नेवी स्पोक्सपर्सन पोकरोंग मोंथाटपालिन ने बताया कि वारशिप HTMS सुखोथाई उस वक्त तूफान में फंस गया था, जब …

Navy Warship Sank

नई दिल्ली : थाई नेवी वॉरशिप रविवार देर रात थाईलैंड की खाड़ी में डूब गया। इस पर सवार 106 में से 78 नाविकों को बचा लिया गया है। इनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नेवी स्पोक्सपर्सन पोकरोंग मोंथाटपालिन ने बताया कि वारशिप HTMS सुखोथाई उस वक्त तूफान में फंस गया था, जब वह बांग सफान डिस्ट्रिक्ट के पास पेट्रोलिंग पर था। तेज लहरों से यह वारशिप 60 डिग्री तक झुक गया। इसके बाद इसमें समंदर का पानी भर गया। इसकी वजह से पावर कट हो गया और वारशिप का मुख्य इंजन रुक गया।

READ MORE : CG Crime : संजू त्रिपाठी हत्याकांड का हुआ खुलासा, बाप, भाई, भाभी बहन सबने मिलकर किया था मर्डर का प्लान, 20 लाख मोबाइल नंबर, 1000 से ज्यादा CCTV, 100 से अधिक टावर, 5 राज्यों में दबिश कर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, जानें पूरा मामला…

अमेरिका की ताकोमा बोटबिल्डिंग कंपनी ने बनाया

HTMS सुखोथाई साल 1987 यानी पिछले 36 सालों से सर्विस में है। इसे अमेरिका की ताकोमा बोटबिल्डिंग कंपनी ने बनाया था। इसके जरिए थाई नेवी एयर डिफेंस, सी कॉम्बैट और एंटी सबमरीन ऑपरेशन करती है।

Next Story