Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Flight Raipur To Goa : नए साल में IndiGo दे रही छत्तीसगढ़ वासियों को सौगात, अब महज दो घंटे में पहुंचेंगे गोवा, इस दिन शुरू हो रही उड़ान सेवा...

Sharda Kachhi
19 Dec 2022 6:44 AM GMT
Flight Raipur To Goa
x

रायपुर, Flight Raipur To Goa ; रायपुर से गोवा के लिए सीधी उड़ान का लम्बी समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल में इंडिगो इस रूट में सौगात दे रही है। रायपुर से गोवा के लिए 7 जनवरी से विमान सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो ने संचालन का शेड्यूल …

Flight Raipur To Goa

रायपुर, Flight Raipur To Goa ; रायपुर से गोवा के लिए सीधी उड़ान का लम्बी समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल में इंडिगो इस रूट में सौगात दे रही है। रायपुर से गोवा के लिए 7 जनवरी से विमान सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो ने संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। रायपुर से गोवा के बीच संचालित होने वाली इस हवाई सेवा में यात्री कोच्चि तक का सफर कर सकते हैं।

Flight Raipur To Goa : नए साल से प्रदेश के हवाई यात्रियों को अब गोवा जाने-आने के लिए दो उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा। एक फ्लाइट डाइरेक्ट गोवा- रायपुर सेक्टर में उपलब्ध होगी तथा दूसरी फ्लाइट रायपुर से इंदौर होते हुए गोवा के लिए उपलब्ध होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ रायपुर से गोवा की दूरी सिर्फ दो घंटे में ही तय हो जाएगी।

READ MORE : Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा को पूरे हुए 103 दिन, बांदीकुई से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

रायपुर-गोवा फ्लाइट का शेड्यूल -Flight Raipur To Goa

इंडिगो 6 ई 885 – रायपुर से 18.40 बजे, गोवा 20.40 बजे, गोवा से 21.10 बजे, कोच्चि 22.30 बजे।

इंडिगो 6 ई 211 – कोच्चि से 6.05 बजे, गोवा 7.30 बजे, गोवा से 8.00 बजे, रायपुर 10.00 बजे।

Next Story