Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

FIFA World Cup 2022 : मातम में बदला खुशी का माहौल, जीत के जश्न के बीच 2 गुटों में हुई झड़प, कई घालय

naveen sahu
19 Dec 2022 10:42 AM GMT
FIFA World Cup 2022
x

केरल। कल खेले गए FIFA World Cup 2022 के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनाल्टी सूट में हराकर 36 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम की। पेनाल्टी सूट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल कर तीसरी बार विश्व कप खिताब भी जीत लिया। जिसके बाद पूरी दुनिया जीत का जश्न मनाने का सिलसिला …

FIFA World Cup 2022

केरल। कल खेले गए FIFA World Cup 2022 के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनाल्टी सूट में हराकर 36 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम की। पेनाल्टी सूट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल कर तीसरी बार विश्व कप खिताब भी जीत लिया। जिसके बाद पूरी दुनिया जीत का जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच भारत में भी जीत का जश्न मनाने के दौरान केरल में हिंसक घटना हो गई।

Read More : Fifa world cup 2022 : कल खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल, अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगा खिताबी जंग, क्लोजिंग सेरेमनी में Nora Fatehi बिखेरेंगी जलवा

जानकारी अनुसार केरल के कन्नूर में फ्रांस और अर्जेंटीना के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना पल्लियामूला के पास की है। अर्जेंटीना के फैन्स ने फ्रांस के फैन्स पर तंज कसा, जिसके बाद हिंसा हुई।

छह लोगों को हिरासत में लिया गया और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी हिंसा की कुछ घटनाएं सामने आईं। अर्जेंटीना की जीत के बाद जश्न मना रहे लोगों को संभालने के दौरान दो पुलिस अफसरों पर हमला हो गया।

Next Story