Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Crime News : पुलिस वाले बनकर महिला को दिया झांसा, 2 लाख के गहने लेकर फरार बदमाश...

Rohit Banchhor
19 Dec 2022 11:23 AM GMT
Crime News
x

पलामू। Crime News जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर एक महिला को ठग लिए। बदमाशों ने महिला को सम्मोहन कर सोने के जेवर ठग कर फरार हो गए। Read More : Crime News : जुआ खेलने से पत्नी ने किया मना, आक्रोशित पति ने गोली मारकर की हत्या… बता दें कि घटना …

Crime News

पलामू। Crime News जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर एक महिला को ठग लिए। बदमाशों ने महिला को सम्मोहन कर सोने के जेवर ठग कर फरार हो गए।

Read More : Crime News : जुआ खेलने से पत्नी ने किया मना, आक्रोशित पति ने गोली मारकर की हत्या…

बता दें कि घटना रविवार को सुबह 9 बजे की है। शहर थाना इलाके के आड़त रोड निवासी दिवंगत अशोक मखारिया की पत्नी मंजू देवी सदर अस्पताल जा रही थी। इसी बीच दो शख्स अस्पताल गेट के पास खड़े थे। जब महिला गेट के अंदर प्रवेश किया तो एक उनमें से एक ने कहा कि आपको साहब बुला रहे हैं। इस पर महिला ने कहा कि हम क्यों जाएं? हम किसी को नहीं जानते हैं।

Read More : Crime News : ‘बॉयफ्रेंड और उसके पिता ने मिलकर मेरे साथ रेप किया’ बेसहारा लड़की ने बताई बाप-बेटे की करतूत…

इतने में वह दूसरा शख्स डपटते हुए बोला, हम पुलिसवाले हैं। आप लोगों की सुरक्षा के लिए हैं। तो वह महिला उस कथित पुलिसवाले के पास गई। उस व्यक्ति ने पूछा कि सरिता देवी नाम की एक महिला है जो ट्यूशन पढ़ाती है, उसे आप जानती हैं? इस पर मंजू देवी ने कहा, मैं किसी सरिता को नहीं जानती। इतने में मंजू देवी के आंख के सामने अंधेरा छा गया और उसके बाद वे दोनों उचक्के महिला को जो-जो बोलते रहे, वह महिला करती चली गई।

Read More : Crime News : मां-बेटे की खेत में मिली लाश, शव के पास सल्फास का डिब्बा बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

गले की चेन, हाथ की अंगूठी और दो सोने की चूड़ियां भी उनको उतार कर दे दीं। सभी जेवरात करीब 2 लाख कीमत के थे। एक व्यक्ति ने सादे कागज में नकली गहना मोड़कर उसकी साड़ी में बांध दिया और महिला को बोला कि जाओ। जब महिला पीछे हटी तब तक वह दोनों उचक्के मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे।

Read More : Crime News : GF की ह्त्या के आरोपी ने कोर्ट की छठी मंजिल से लगाईं छलांग, हुई मौत

इतने में महिला ने जब साड़ी खोलकर देखी, तब उसके होश उड़ गए। वह अपने पुत्र को लेकर शहर थाना पहुंची। जहां पर महिला ने आपबीती घटना को बताइए। पीड़िता मंजू देवी ने कहा कि दोनों उचक्के पुलिस के वर्दी में थे। पुलिस मामले में आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Next Story