Begin typing your search above and press return to search.
Interesting

Vastu Tips : घर पर तोता पालना शुभ या अशुभ? इन तीन राशि वालों को होगा फायदा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

viplav
18 Dec 2022 3:16 PM GMT
Vastu Tips
x

नई दिल्ली। Vastu Tips : कुछ पक्षी इतने मनमोहक होते हैं लोग उन्हें अपने घर में पालना पसंद करते हैं। पालतु पक्षी घर में खुशनुमा माहौल बनाते हैं। इनकी आवाज से सकारात्मकता आती है। ज्यादातर लोग घरों में कुत्ता-बिल्ली पालना पसंद करते हैं। लेकिन एक पक्षी ऐसा है जो घरों में सबसे ज्यादा पाला जाता …

नई दिल्ली। Vastu Tips : कुछ पक्षी इतने मनमोहक होते हैं लोग उन्हें अपने घर में पालना पसंद करते हैं। पालतु पक्षी घर में खुशनुमा माहौल बनाते हैं। इनकी आवाज से सकारात्मकता आती है। ज्यादातर लोग घरों में कुत्ता-बिल्ली पालना पसंद करते हैं। लेकिन एक पक्षी ऐसा है जो घरों में सबसे ज्यादा पाला जाता है। यह सामान्यता पूरे भारत में पाया जाता है। इस पक्षी का इतिहास कृष्ण युग से है।

Vastu Tips : हम बात कर रहे हैं तोते की। जी हां, यह इतना मनमोहक होता है कि लोग इसे पालना पसंद करते हैं। हालांकि वन्यजीव कानून अंतर्गत तोता प्रतिबंधित पक्षियों की सूची में आता है। इसे पालन कानूनी तौर पर जुर्म है। लेकिन यहां वास्तु के विषय की दृष्टि से बात करें तो तोता पालना किसी के लिए शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ। आइए जानते हैं तोता पालना शुभ है या अशुभ।

जानिए क्यों है तोता पालना शुभ

Vastu Tips : वास्तु नियमों की बात की जाए तो घर में तोता होने से सकारात्मकता आती है। बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। बीपी के मरीजों के लिए तोते की आवाज सुनना फायदेमंद माना जाता है। यह उन्हें भीतरी सुकून देती है। तोता पालने से बीमारियों का खतरा कम होता है। मन में निराशा नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार तोता पालने से राहु केतु और शनि की बुरी नजर आपके घर पर नहीं पड़ती है। वहीं, अकाल मृत्यु भी नहीं होती है। तोता को पालने से पति पत्नी के संबंध मुधर होते हैं।

जानिए तोता पालना क्यों है अशुभ

Vastu Tips : वास्तु और ज्योतिष नियमों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में तोते का योग नहीं है फिर भी वहा तोता पालता है तो यह अपव्यय का कारण हो सकता है। यदि तोते को घर में पिंजरे में रखा जाए तो ऐसे में उसका खुश रहना बेहद जरूरी है वरना यदि तोता नाराज हो जाए तो वह आपके घर को बद्दुआ भी दे सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। किसी जीव या पक्षी को बंधक बनाकर रखना उचित नहीं होता है। यदि आपके घर में बात-बात पर झगड़ा हो रहा है। धन की कमी है। आर्थिक समस्याएं आ रही हैं। लोग बीमार हो रहे हैं। तो ध्यान रखें कि तोता आपसे खुश नहीं है। ऐसे में उसे तुरंत आजाद कर दें। अन्यथा तोता आपकी बर्बादी की वजह बन सकता है।

इन तीन राशि वालों को होगा लाभ

Vastu Tips : तोता पालना ज्यादा कठिन काम नहीं है अगर ये 3 राशि के लोग तोते को पालते हैं जिस प्रकार तोते और अपने बीच में प्रेम होता है उसी प्रकार आपको अपना सच्चा प्यार प्राप्त हो सकता है। अगर आप तोते को पालते हैं तो आपके ऊपर किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां हावी नहीं होती है। आप हमेशा मधुर बातें करते हैं। किसी की बातों को दिल से नहीं लगाते हैं और हर किसी की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

Vastu Tips : जिस कारण आपको दुआएं प्राप्त होती है उन दुआओं के असर के कारण ही आपको अपना सच्चा प्यार प्राप्त कर सकते हैं। जिस प्रकार तोता पालने से वह हमारे बीच इतना घुल मिल जाता है अगर कोई हमारी बुराई भी करे तो उसे बुराई नहीं करने देता हैं। इन तीन राशियों द्वारा तोता पालना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर यह 3 राशि के लोग तोते को पालते हैं तो इनको अपना सच्चा प्यार प्राप्त होता हैं।

वो तीन राशि हैं कन्या, मकर और वृषभ राशि।

viplav

viplav

    Next Story