Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 17 Dec 2022 : आज इन तीन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, बन रहा सुखद यात्रा का योग, जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन 

naveen sahu
16 Dec 2022 6:34 PM GMT
Horoscope Today 1 May 2023
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 17 Dec 2022 : आज का सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। आज का दिन कुछ राशि वालों के …

Horoscope

नई दिल्ली। Horoscope Today 17 Dec 2022 : आज का सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा, वहीँ कुछ राशियों पर भगवान शनि का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत करने जा रहे है तो बेहतर शुरुआत के लिए आपको आज का राशिफल पूरा पढ़ लेना चाहिए…

Read More : Horoscope Today 16 Dec 2022 : मेष, कन्या और वृश्चिक समेत इन 4 राशि के जातकों को कारोबार में होगा लाभ, पुरानी झंझट से भी मिलेगी मुक्ति, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद रहेंगे।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी से मन चिंतित हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

Read More : Horoscope Today 15 Dec 2022 : इन राशि वालों को रोजगार के मिल सकते है अवसर, भगवान विष्णु की होगी कृपा, जानिए सभी जातकों का हाल

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

Read More :
Horoscope Today 14 Dec 2022 : सिंह और वृश्चिक राशि वालों का नई जिम्मेदारियों से मन रहेगा विचलित, बढ़ेंगे अनियोजित खर्च, जानिए क्या कहती है आपकी राशि…

Next Story