Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 16 Dec 2022 : मेष, कन्या और वृश्चिक समेत इन 4 राशि के जातकों को कारोबार में होगा लाभ, पुरानी झंझट से भी मिलेगी मुक्ति, जानिए सभी 12 राशियों का हाल 

naveen sahu
15 Dec 2022 6:34 PM GMT
Horoscope Today 16 Dec 2022 : मेष, कन्या और वृश्चिक समेत इन 4 राशि के जातकों को कारोबार में होगा लाभ, पुरानी झंझट से भी मिलेगी मुक्ति, जानिए सभी 12 राशियों का हाल 
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 16 Dec 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। आज यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को समर्पित है। Horoscope Today 16 …

Horoscope Today 12 Dec 2022

नई दिल्ली। Horoscope Today 16 Dec 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। आज यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को समर्पित है।

Horoscope Today 16 Dec 2022 : शुक्रवार को माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों पर माता की कृपा जरूर बरसती है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर धन धान्य से भर जाता है। हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को मान – प्रतिष्ठा और धन की देवी भी माना गया है।

Read More : Horoscope Today 15 Dec 2022 : इन राशि वालों को रोजगार के मिल सकते है अवसर, भगवान विष्णु की होगी कृपा, जानिए सभी जातकों का हाल

मेष राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। संगीत में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति रुचि रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन राशि- किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में समस्‍याएं जारी रहेंगी। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

Read More : Horoscope Today 14 Dec 2022 : सिंह और वृश्चिक राशि वालों का नई जिम्मेदारियों से मन रहेगा विचलित, बढ़ेंगे अनियोजित खर्च, जानिए क्या कहती है आपकी राशि…

कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।

सिंह राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

Read More : Horoscope Today 13 Dec 2022 : मिथुन राशि के लोगों का किस्मत देगी साथ, तो तुला राशि वालों के सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे पूर्ण, जाने सभी जातकों का हाल

तुला राशि- धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पिता का सानिध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मसंयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

Read More : Horoscope Today 12 Dec 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना है।

Next Story