Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Bharat Jodo Yatra 100th Day : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन, राहुल गांधी जयपुर में लेंगे प्रेस वार्ता, लॉन्च करेंगे नया थीम सांग 

viplav
16 Dec 2022 3:07 AM GMT
Bharat Jodo Yatra 100th Day
x

Jaipur : Bharat Jodo Yatra 100th Day : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज (16 दिसंबर) 100 दिन पूरे हो गए. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुके हैं. यात्रा अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है. इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, …

Jaipur : Bharat Jodo Yatra 100th Day : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज (16 दिसंबर) 100 दिन पूरे हो गए. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुके हैं. यात्रा अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है. इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश शामिल हैं और फिलहाल 8वें राज्य राजस्थान में हैं. भारत जोड़ो यात्रा का 100वां दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज के दिन को कांग्रेस विजय दिवस (Vijay Diwas) के रूप में भी मनाती है.

Bharat Jodo Yatra 100th Day : आज भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में अपनी आठवीं प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे. इस दौरान वह पत्रकारों के साथ देश की मौजूदा चुनौतियों पर बात करने के साथ ही यात्रा के अपने अनुभवों को भी शेयर करेंगे. साथ ही आज यात्रा का नया थीम सांग लॉन्च किया जाएगा. इस थीम सांग के गीतकार गुलजार, संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायक सुखविंदर सिंह हैं.

Next Story