Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Surya Rashi Parivartan : ये चारों राशि वालों को लिए खुशखबरी! त्रिग्रही योग से बदल जाएगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ 

viplav
15 Dec 2022 2:20 PM GMT
Surya Rashi Parivartan
x

नई दिल्ली। Surya Rashi Parivartan :  सूर्यदेव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध व शुक्र की युति पहले से ही बन रही है। सूर्य के धनु राशि में आने से इस राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग कई …

नई दिल्ली। Surya Rashi Parivartan : सूर्यदेव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध व शुक्र की युति पहले से ही बन रही है। सूर्य के धनु राशि में आने से इस राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग कई राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जानें 16 दिसंबर से किन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ।

Surya Rashi Parivartan : सूर्य को जल देते समय "ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए। ध्यान रहे सूर्य को जल देते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। जल में रोली या फिर लाल चंदन का प्रयोग करें। इसके अलावा लाल फूल भी सूर्य देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।
06-Jun-2022

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी साबित होगा। इस राशि परिवर्तन से आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी वाणी से सभी प्रभावित होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ होगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए धनु राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको करियर व व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ की संभावना है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी निर्णय क्षमता से दूसरे प्रभावित होंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति के आसार हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकता है। करियर के मामले में यह समय बेहद शुभ है। हालांकि पैसों के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। उधार लेने या देने से बचें।

Next Story