Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Stampede at BJP leader's program : बीजेपी नेता के कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, पांच घायल...

Sharda Kachhi
15 Dec 2022 6:35 AM GMT
Stampede at BJP leaders program
x

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार को कंबल बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। घटना में 3 की मौत हो गई, जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं। उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी …

Stampede at BJP leader's program

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार को कंबल बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। घटना में 3 की मौत हो गई, जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं। उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से जा रहे थे।शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के चीफ गेस्ट थे। वहीं, हादसे के लिए TMC ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं शुभेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट थे। वहीं, हादसे के लिए TMC ने अब BJP को जिम्मेदार बताया है। प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि, BJP ने पुलिस की परमिशन के बिना कैसे इस रैली का आयोजन किया। इस भयावह घटना के बाद घायलों के साथ BJP पार्षद गौरव गुप्ता, TMC के धनरंजन सिंह सहित कई नेता जिला अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि कार्यक्रम स्थल पर बहुत कम संख्या में पुलिसकर्मी और सिविक वॉलिंटियर रखे गए थे। वहीं, हादसे को लेकर शुभेंदु अधिकारी पर अब TMC हमलावर है। TMCने इस हादसे के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को खुले तौर से दोषी ठहराया है।

Next Story