Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Bhent-Mulakaat : आज भी महासमुंद विधानसभा में सीएम बघेल का भेंट-मुलाकात, महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण...

Sharda Kachhi
15 Dec 2022 4:06 AM GMT
Bhent-Mulakaat
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में 15 दिसंबर यानी आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल सिरपुर में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से …

Bhent-Mulakaat

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में 15 दिसंबर यानी आज महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल सिरपुर में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे ग्राम शेर तहसील-महासमुंद पहुंचेंगे। वे वहां ग्राम शेर में 2.55 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे।

READ MORE : Tu Jhoothi Main Makkar : Shraddha की नई फिल्म का टाइटल आया सामने, 3 साल बाद कर रही कमबैक, Ranbir के साथ पहली बार पर्दे पर करेगी रोमांस

प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् अपरान्ह 4.35 बजे ग्राम शेर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे। वे शाम 5.20 बजे से मरार पटेल समाज (शंकराचार्य सामुदायिक भवन) के सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे और 5.45 बजे महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.05 बजे मंगल भवन, खैरा में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे।

Next Story