Begin typing your search above and press return to search.
ajabgazab

Ajab gajab : खांसते-खांसते टूट गई महिला की चार पसलियां, वजह जानकर चौक जाएयेंगे आप, पढ़े पूरी खबर

naveen sahu
13 Dec 2022 4:52 PM GMT
Ajab gajab : खांसते-खांसते टूट गई महिला की चार पसलियां, वजह जानकर चौक जाएयेंगे आप, पढ़े पूरी खबर
x

शंघाई। Ajab gajab : एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें एक महिला की खांसते-खांसते चार पसलियां टूट गईं। इस बात का पता उसे कुछ दिन बाद लगा, जब वो डॉक्टर के पास गई। इस मामले में शुरू में महिला को कुछ भी गलत नहीं लगा, लेकिन खांसी आने के कुछ दिनों बाद उसे सांस …

शंघाई। Ajab gajab : एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें एक महिला की खांसते-खांसते चार पसलियां टूट गईं। इस बात का पता उसे कुछ दिन बाद लगा, जब वो डॉक्टर के पास गई। इस मामले में शुरू में महिला को कुछ भी गलत नहीं लगा, लेकिन खांसी आने के कुछ दिनों बाद उसे सांस लेने और बात करने में तकलीफ होने लगी। उसके बाद जांच में यह पता चला कि उसे खांसी का दौरा पड़ा था, जिसमें खांसते-खांसते उसकी पसलियों को नुकसान पहुंचा।

Read More : Ajab Gajab : जब नहीं निकले कैश, तो चोरों ने उखाड़ लिया पूरा ATM, करतूत CCTV में हो गया कैद

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम हुआंग है और वह चीन के शंघाई की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही मसालेदार खाना खाते वक्त उसे खांसी का दौरा पड़ा था और इस दौरान उसने अपने सीने से तेज कर्कश आवाज सुनी और कुछ दिन बाद सांस लेने और बोलने में दर्द होने लगा। वहीं तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर हुआंग चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची। यहाँ CT स्कैन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि, 'हुआंग की पसलियां टूट गई हैं और उन्हें एक महीने तक अपनी कमर पर पट्टी बांधने की जरूरत है।'

इस मामले में डॉक्टरों ने पसलियां टूटने का कारण हुआंग का Unhealthily Low Body Weight बताया है। जी दरअसल डॉक्टर्स का कहना है कि हुआंग जरूरत से ज्यादा पतली है। उसकी पसलियां शरीर के ऊपर से ही दिखाई देती हैं। वहीं उसका वजन 57 किलो है और वह 5 फीट 6 इंच लंबी है। इस वजह से कमजोर बॉडी होने के कारण तेज खांसी आने पर उसकी पसलियां डैमेज हो गईं। बताया जा रहा है इस हादसे को लेकर हुआंग ने कहा कि चोट से उबरने के बाद वह अपनी मांसपेशियों और वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम किया करेंगी।

Next Story