Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 12 Dec 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल

viplav
11 Dec 2022 6:30 PM GMT
Horoscope Today 12 Dec 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, भगवान शिव की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल
x

नई दिल्ली। Horoscope Today 12 Dec 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने …

Horoscope Today 10 Dec 2022

नई दिल्ली। Horoscope Today 12 Dec 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। इन्हें शिव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर आदि नामों से भी जाना जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ, नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है।

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से व‍िवाद से बचें।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार से दूर जा सकते हैं।

कर्क राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

Next Story