Himachal Pradesh CM : सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, सीएम बघेल ने कही बड़ी बात…

Himachal Pradesh CM

Himachal Pradesh CM : हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर डेढ़ बजे शिमला के रिज मैदान में शपथग्रहण करेंगे। इनके साथ डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया गया है। हिमाचल में सरकार बनाने का दावा पेश करते वक्त सुखविंदर सुक्खू के साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी थे।

देश के किसी भी राज्य में कांग्रेस( congress) को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला है। इसलिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर शिमला से पूरे देश को संदेश देना चाह रही है। हालांकि शक्ति प्रदर्शन के लिए पार्टी को बहुत कम टाइम मिला है, क्योंकि CM चेहरा होने के 19 से 20 घंटे के भीतर शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।

 

READ MORE : Vande Bharat Express In CG : आज से पटरी पर दौड़ेगी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी…

 

CM और डिप्टी CM तय होने के बाद कैबिनेट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

CM और डिप्टी CM तय होने के बाद कैबिनेट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो आज केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

CM बघेल ने कहा- 

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल हिमाचल के चीफ आब्जर्बर थे। जीत में उनकी भूमिका निर्णायक रही। जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने में भी भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। नये सरकार के शपथ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथग्रहण सुबह 11 बजे होगा।

Back to top button