FD Interest : बैंक ग्राहकों की बल्ले बल्ले! अब FD पर मिलेगा ज्यादा, इन दो बैंकों ने किया बड़ा बदलाव
New Dlehi : FD Interest : कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा दिए हैं। अब इस बैंक के ग्राहकों को FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। कोटक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। बदलाव के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।
FD Interest : वहीं अगर यस बैंक की बाम करें तो अब 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 3.75% से लेकर 8% तक की ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 30 महीने की स्पेशल एफडी शुरू की है।
जानिए कोटेक महिंद्रा बैंक की ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन – आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन – आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन – आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन – आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन – आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन – आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत
180 दिन – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
270 दिन – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन – आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत
364 दिन – आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन – आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) – आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम – आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत
23 महीने – आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम – आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम – आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.90 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम – आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम – आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित – आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।
