CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में भागे माओवादी…
नारायणपुर। CG News जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में आज सुबह सर्चिंग पर निकले पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने एंबुश लगाकर जवानों पर फायरिंग की है। जिसके बाद पुलिस फ़ोर्स की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले है। इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की पुष्टि आईजी सुन्दरराज ने की है।
Read More : CG News : टीका लगने के कुछ घंटे बाद हुई मासूम की मौत, शव को लेकर परिजन पहुंचे कलेक्ट्रेट, जांच के दिए आदेश…
बता दें कि मुठभेड़ गुदाड़ी गांव के जंगल में हुई है। डीआरजी और सीएएफ के जवान ओरछा थाना से सुबह 8 बजे एरिया डॉमिनेशन में गुदाड़ी की ओर निकला था कि गुदाड़ी से पहले नाले के पास करीब 9.10 बजे 6 नक्सलियों ने सामने की तरफ चल रहे सेक्शन पर आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग किया।
Read More : CG News : शासकीय नवीन महाविद्यालय में मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस…
जवानों ने सतर्कता व तत्परता से जवाबी फायरिंग की। पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर कुकर का टुकड़ा और 100 मीटर वायर बरामद हुआ है। पुलिस बल सुरक्षित है, सर्चिंग जारी है।
