Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : हिमाचल से लौटे CM भूपेश बघेल का फूलों की माला से हुआ स्वागत, बोले - हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की बारी  

viplav
11 Dec 2022 3:50 PM GMT
CM Baghel On ED Raid
x

Raipur : CG News : सीएम भूपेश (CM Bhupesh Baghel) बघेल रविवार शाम हिमाचल (Himachal Pradesh) दौरे से लौट चुके है। आज वह हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऑब्जर्वर और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सीएम बघेल ने …

Raipur : CG News : सीएम भूपेश (CM Bhupesh Baghel) बघेल रविवार शाम हिमाचल (Himachal Pradesh) दौरे से लौट चुके है। आज वह हिमाचल प्रदेश के 15वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऑब्जर्वर और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सीएम बघेल ने बखूबी निभाया, जिसके ख़ुशी में उनके रायपुर लौटने पर पुष्प वर्षा और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

CG News : सीएम बघेल ने विमानतल पर प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। एक बस ड्राइवर का बेटा मुख्यमंत्री बना है। छत्तीसगढ़ के लोग हिमाचल गए थे। हिमाचल चुनाव में मिली जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान रहा , सभी साथी वहां गए और प्रचार प्रसार किए। छत्तीसगढ़ के उन योजनाओं को हिमाचल में दिए जाने वाली 10 गारंटी में शामिल किया गया, जिसका बड़ा प्रभाव है। हिमाचल की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद, बधाई। हिमाचल देव भूमि है और कांग्रेस की शुरुआत देवभूमि से हुई है। अब तक 2 राज्यों में सरकार थी अब तीसरा राज्य भी हो गया है, अब कर्नाटक की बारी है। वहां भी कांग्रेस का परचम लहराएगा हमें पूरा विश्वास है।

viplav

viplav

    Next Story