Most Searched Topics on Google In 2022 : इस साल इन चीज़ों को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, देखें लिस्ट…
नई दिल्ली। गूगल पर हर रोज लोग हजारों चीजों को सर्च करते हैं, लेकिन कई ऐसे मुद्दे भी होते हैं जिसे ज्यादातर लोग सर्च करते हैं। इसी के मद्देनजर Google ने अपनी ‘ईयर इन सर्च 2022 फॉर इंडिया’ रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में इस साल भारत में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक को शामिल किया गया है। ये लिस्ट हर साल अलग-अलग देशों के लिए जारी की जाती है। आईए जानें भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर क्या सर्च किया गया।
IPL को सबसे ज्यादा सर्च किया गया
भारत के लोगों ने वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) को सर्च किया गया लोगों ने आईपीएल की जानकारी सबसे ज्यादा जुटाने की कोशिश की।
दूसरे नंबर पर कोविड ऐप CoWIN सर्च किया गया
आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा भारत सरकार का कोरोना संबंधी ऐप CoWIN सर्च किया गया। लोगों ने अपने आसपास के क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन सेंटर को ढूंढने के लिए भी इसको सर्च किया।
READ MORE :
FIFA World Cup
आईपीएल और कोविन के बाद तीसरा नंबर कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप का रहा। लोगों ने फीफा की हर जानकारी जुटाने की कोशिश की जिसके चलते Google की टाप सर्च टैली में इसका तंबर तीसरे पर आ गया।
Asia Cup
दुबई में हुए एशिया कप की चर्चा भी गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा रही। भारत के लोगों ने एशिया कप से संबंधित कई चीजों को सर्च किया।
ICC T20 World Cup
भारत में खेलों की नजर से क्रिकेट के सबसे ज्यादा फैंस हैं। क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा दिवानगी के चलते ही खेलों का दूसरा टॉपिक गूगल पर सर्च किया गया। लोगों ने एशिया कप के बाद सबसे ज्यादा ICC T20 World Cup के बारे में सर्च किया।
Brahmastra: Part One – Shiva
देश में फिल्मों और फिल्महस्तियों के कई दिवाने हैं। इसी के चलते लोग आने वाली नई फिल्मों के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च करते रहते हैं। इस साल भारत में Brahmastra फिल्म के पहले भाग के बारे में लोगों के काफी सर्च किया।
e-SHRAM Card योजना
कोरोना महामारी के दौरान भारत में मोदी सरकार ने श्रमिकों के पलायन को देखते हुए e-SHRAM Card योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। कार्ड होल्डर को सरकार 2 लाख का बीमा कवर भी देती है।
Commonwealth Games
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बारे में भी इस साल लोगों ने काफी सर्च किया। भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए लोगों ने भारत को टैली में देखने के लिए काफी सर्च किया।
K.G.F: Chapter 2
केजीएफ 2 इस साल भारत में काफी सफल फिल्म रही। केजीएफ को लेकर लोगों में ऐसी दिवानगी थी कि उन्होंने इसके रिलीज होने से पहले ही कई दफा सर्च किया, जिसके चलते यह टॉपिक गूगल की टॉप लिस्ट में शामिल हो गया।
Indian Super League
इंडियन सूपर लीग के भी भारत में कई लोग फैन है। इसी लिए गूगल की टॉप 10 सर्च सूची में यह शामिल रहा। बता दें कि गूगल ने पूरी सूची अपनी साईट पर भी डाली है।
