Himachal Pradesh CM : सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री! आज शाम हो सकता आधिकारिक ऐलान

Himachal Pradesh CM

शिमला। Himachal Pradesh CM हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बहुमत हासिल करने के बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की मंजूरी दे दी है। उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी।

कांग्रेस आलाकमान द्वारा मंजूरी दिए जाने के सवाल पर सुखविंदर ने कहा कि वे हाईकमान के फैसले से अवगत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”मैं कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जा रहा हूं, जोकि शाम पांच बजे हो रही है। मैं हाईकमान के फैसले से अब तक अवगत नहीं हूं।”

Back to top button