- Home
- /
- Breaking News
- /
- CG SAD NEWS :...
CG SAD NEWS : ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन, CM बघेल सहित राज्यपाल उइके ने जताया दुःख, ट्वीट कर लिखा - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय...
रायपुर। CG SAD NEWS ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन हो गया. निधन पर राज्यपाल उइके ने ट्वीट कर लिखा - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह …
रायपुर। CG SAD NEWS ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन हो गया. निधन पर राज्यपाल उइके ने ट्वीट कर लिखा - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. कमला दीदी के निधन पर राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी के निधन का समाचार दुखद है।
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। pic.twitter.com/nR2yCX0wmF
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 10, 2022
श्रद्धेय कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आम लोगों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में रखा गया. रविवार को दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
राज्यपाल ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/ANOKJRjWNX
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) December 10, 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कमला दीदी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का समाचार दुखद है. ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया. हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी के निधन का समाचार दुखद है।
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। pic.twitter.com/nR2yCX0wmF
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 10, 2022
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।