CG News : छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप में कलेक्टर ने खिलाड़ियों से की मुलाकात…

CG News

महासमुंद, राहुल भोई। CG News प्रदेश में अब तक की यह पहली ऐसी चैंपियनशिप हैं, जिसे फीडे रेटिंग की मान्यता मिली हुई है। इस चैंपियनशिप में मेरिट के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की टीम के लिए किया जाएगा। जिला एवं राज्य के सचिव हेमन्त खुटे ने बताया कि महासमुंद में शतंज का माहौल बनाने एवं जिले के खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से ही यह आयोजन महासमुंद में कराया जा रहा है।

Read More : CG News : भालुओं के बाद ग्रामीण अब हाथियों की दहशत में, दो भागों में बंटा हाथियों का दल…

जिले को शतरंज का केंद्र बिंदु बनाना आयोजन का उद्देश्य है। ज्ञात हो कि 9 माह के अंतराल में यह पांचवा आयोजन है, जिसमें 4 राज्य स्तरीय चौंपियनशिप एवं एक ऑल इंडिया फीडे रेटिंग शामिल है। प्रदेश के इतिहास में यह पहली मर्तबा है जिसमें किसी भी चयन स्पर्धा को इंटरनेशनल रेटिंग का स्वरूप दिया गया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर ओपन फीडे रेटिंग चेस चौंपियनशिप में पहुंच कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

Read More : CG News : सहायक शिक्षक एल.बी. से प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति के लिए 12 से काउंसिलिंग…

जिले में शतरंज खेल को लोकप्रिय बनाने तथा बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला संघ को लगातार मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर का मानना है कि शतरंज एक बौध्दिक खेल है। इस खेल को बच्चा प्रारंभिक अवस्था से ही सीखता है तो उनके सोचने समझने की क्षमता विकसित होगी। शतरंज हमें धैर्य व संयम के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है। इसे खेलने से गणित व विज्ञान जैसे कठिन विषयों में हमारी पकड़ मजबूत होती है। सभी स्कूली बच्चों को शतरंज जरूर खेलना चाहिए।

Read More : CG News : टांगी से प्राणघातक हमला कर फरार हो गया था आरोपी, 2 साल बाद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

9 दिसंबर को खेले गए 3 चक्रों में खिलाड़ी खिताबी दौड़ में आगे चल रहे हैं। जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार है- एस धनंजय दुर्ग (3 अंक), रजनीकांत बक्शी राजनांदगांव (3 अंक), अर्णव ड्रोलिया (3 अंक), श्रेणिक डाकलिया राजनांदगांव (3 अंक), पीएल शास्त्री दुर्ग (3 अंक), विनोद कुमार शर्मा रायपुर (3 अंक), गगन साहू रायगढ़ (3 अंक), स्पर्श खंडेलवाल राजनांदगांव (3 अंक), ईश्वरलाल पटेल बिलासपुर (3 अंक)

Read More : Cg news : बिलासपुर स्टेशन पर वंदे भारत के यात्रियों का किया जाएगा भव्य स्वागत, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

आयोजन को सफल बनाने में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनोज धृतलहरे एवम् ऑर्बिटर अनीश अंसारी, रॉकी देवांगन, ओमप्रकाश वंदे, मिथलेश बंजारे, राजेश्वरी ध्रुवंशी, एसके भगत इत्यादि का विशेष योगदान हैं। स्पर्धा का समापन 11 दिसम्बर को होगा। स्पर्धा में 17 ट्रॉफी व नगद पुरस्कार 62 हजार रुपये व प्रमाण पत्र विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

Back to top button