Begin typing your search above and press return to search.
ajabgazab

Ajab Gajab : एक परिवार 72 लोग, रोजाना लगता है 10 लीटर दूध और 1200 रुपये की सब्जी, खाना बनाते बहुएं के छूट जाते है पसीने, जाने एक साथ कैसे रहता है परिवार...

Sharda Kachhi
9 Dec 2022 7:14 PM GMT
Ajab Gajab
x

सोलापुर : आज के समय में लोग सयुंक्त परिवार से अधिक एकल परिवार में रहना पसंद करते है। कुछ लोग सयुंक्त परिवार में रहने की बात सोचते ही नहीं है। पहले भारत में सयुंक्त परिवार का चलन था लेकिन धीरे-धीरे ये कम होता गया। तब एक परिवार में 20 से 25 लोग एक साथ रह …

Ajab Gajab

सोलापुर : आज के समय में लोग सयुंक्त परिवार से अधिक एकल परिवार में रहना पसंद करते है। कुछ लोग सयुंक्त परिवार में रहने की बात सोचते ही नहीं है। पहले भारत में सयुंक्त परिवार का चलन था लेकिन धीरे-धीरे ये कम होता गया। तब एक परिवार में 20 से 25 लोग एक साथ रह लेते थे लेकिन तब संयुक्त परिवार में लोग आसानी से साथ रह लेते थे। अब ऐसा कम देखने को मिलता है कि 20-25 लोग एक साथ एक घर में रह रहे हैं। यहां आपको ऐसे परिवार के बारे में बता रहे हैं जिसमें 75 लोग एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के इस बड़े 72 लोगों के परिवार के बारे में जहां 4 पीढ़ी एक साथ रहती है।

72 लोग रहते हैं एक साथ

महाराष्ट्र के सोलापुर में रहने वाले इस बड़े संयुक्त परिवार में 20-25 नहीं बल्कि कुल 72 सदस्य हैं और जो एक साथ एक छत के नीचे एक घर में साथ रहते हैं। परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ रहती है। ये परिवार कर्नाटक का है लेकिन 100 साल पहले यह परिवार महाराष्ट्र के सोलापुर में आकर रहने लगा। फिर यह परिवार यहीं बस गया। यह परिवार कई तरह के बिजनेस में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परिवार का हर महीने का बिजली का खर्च 40 से 45 हजार रुपये आता है। हालांकि, इतने खर्चों के बाद भी ये परिवार कारोबार में अपनी सफलता के पीछे का राज सयुंक्त परिवार को मानता है। आज के समय में ऐसा परिवार खासकर 72 लोगों को परिवार मिलना मुश्किल है।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story