New Flight : राजधानी से केरल की हवाई यात्रा हुई आसान, शुरू होगी नई विमान सेवा, जानें शेड्यूल…

 

 

 

रायपुर। New Flight केरल के मूलनिवासी और पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो कोयंबटूर के लिए नई उड़ान शुरू कर रहा है। यह उड़ान रायपुर से चेन्नई होकर होगी। अभी कोयंबटूर जाने के लिए केवल एक ट्रेन उपलब्ध थी जो करीब, करीब 24 घंटे का समय लेती है। अब नई उड़ान से समय की बचत होगी। जानकारी के मुताबिक यह विमान सुबह 11.40 बजे कोयंबटूर से टेक आफ कर 12.45 बजे चेन्नई,और दोपहर 3.20 बजे रायपुर लैंड करेगा। वापसी में शाम 4.20 रायपुर से उड़कर 6.20 बजे चेन्नई और रात 8.30 बजे कोयंबटूर में लैंड करेगा। इस उड़ान के लिए टिकिट बुकिंग शुरू हो गई है। इस तरह से छत्तीसगढ़ से एक और दक्षिणी राज्य सीधी विमान सेवा से जुड़ गया है। अब पूरा दक्षिण भारत, छत्तीसगढ़ से जुड़ गया है।

 

Back to top button