IPL 2023 : इम्पैक्ट प्लेयर के नियम में फिर हुआ बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा रूल, पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली। IPL 2023 की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं जल्द ही इसके लिए मिनी ऑक्शन होने वाला हैं। जिसमें कई प्लेयर्स पर नोटों की बारिश होने वाली हैं। इस बार का आईपीएल बेहद रोमांचक साबित होने वाला हैं। क्योकि इस बार इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया जाएगा। इस नियम में एक बार फिर बदलाव किया गया हैं।
बता दें कि यह नियम इस आईपीएल सीजन में सिर्फ इंडियन प्लयेर्स पर ही लागू होगा। यानी विदेशी खिलाड़ी के लिए ये नियम लागु नहीं होगा। इस नियम के लागू होने पर कप्तान 11 नहीं, बल्कि 15 प्लयेर्स की लिस्ट दे सकते हैं। वहीं जो चार एक्स्ट्रा खिलाड़ी कप्तान प्लेइंग 11 के अलावा चुनता है उनमें से किसी एक को प्लेइंग 11 के किसी एक खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकता है।
Read More : IPL 2023 : ऑरेंज ऑर्मी ने लिया बड़ा फैसला, कप्तान केन विलियमसन को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता, जानें किन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
इस नियम के तहत पारी के 14 ओवर के खत्म होने से पहले ही कप्तान प्लेइंग इलेवन के एक खिलाड़ी को बाहर कर एक खिलाड़ी उन चार में से ले सकते हैं। 14 ओवर के बाद ये नियम लागू नहीं होगा। लेकिन अगर मैच केवल 10 से कम ओवर का हो जाता है तो फिर ये नियम लागू नहीं हो पाएगा। इसके लिए कम से कम 11 ओवर का खेल होना जरूरी है। इस नियम की खास बात ये है कि जो खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के तहत टीम में आएगा, वो बाकी सभी खिलाड़ियों की तरह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों काम कर सकेगा। पर यह नियम अब आगामी सीजन में सिर्फ इंडियन प्लयेर्स के लिए ही लागू होगा।
