CG CM NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शिमला, हिमाचल में सीएम के चेहरे को लेकर दिया बड़ा बयान कहा – शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई…
हिमाचल। CG CM NEWS शिमला पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आर्शीवाद तो था ही इसके साथ प्रियंका जी का सबसे अहम रोल था। खड़गे जी के अध्यक्ष के रूप में ये पहली जीत है. विधायक दल की बैठक होगी उसके बाद जो हाईकमान तय करेगा वही मुख्यमंत्री बनेगा।
ओबेरॉय सेसिल होटल में बैठक जारी
राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चीफ प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं के साथ शिमला के ओबेरॉय सेसिल होटल में बैठक की।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का राज बदल गया। यहां पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बरकरार रहा। भाजपा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस सरकार में आने में कामयाब हुई है। कांग्रेस को 68 में से 40 सीटों से पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई। तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं।
Himachal Pradesh | State in-charge Rajeev Shukla & supervisors Bhupinder Hooda, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel holds meeting with HP Congress chief Pratibha Singh and other leaders at a hotel in Shimla.#HimachalPradeshElectionResult pic.twitter.com/NqE0P8oKp0
— ANI (@ANI) December 9, 2022
हालांकि, भाजपा की एक प्रतिशत से भी कम मतों के अंतर से हार हुई है। कांग्रेस को 43.90 और भाजपा को 43.00 प्रतिशत वोट पडे़। दस में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। केवल दो मंत्री सुखराम चौधरी और बिक्रम सिंह ही जीत पाए हैं। एक अन्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने भी उनकी परंपरागत सीट गंवा दी है। राज्य में 1990 के बाद कोई भी सरकार लगातार रिपीट नहीं हो पाई है। यानी कांग्रेस के बाद भाजपा और भाजपा के बाद कांग्रेस की सरकार बनाने का क्रम यहां जारी रहा है।
