CG Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पीडब्ल्यूडी को मारी टक्कर, हुई मौत…
कांकेर। CG Accident जिले के भानबेड़ा के पास आज सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Read More : CG Accident : मेटाडोर के चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत, 50 मीटर तक घसीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुरली राम साहू पीडब्ल्यूडी कर्मचारी है। बताया जाता है कि वह आज सुबह अपने ऑफिस के काम से कहीं जा रहा था। तभी भानबेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
