Peony Flower : अगर बार - बार टलती जा रही है शादी, तो घर की इस दिशा में लगाएं ये फूल, जल्द बनेंगे विवाह के योग...
Peony Flower : आजकल माता पिता की सबसे बड़ी चिंता बच्चों की शादी बन गई है। वहीं कभी-कभी ग्रह नक्षत्रों के अशुभ स्थिति की वजह से भी विवाह में देरी होती है या रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। ये बात जितनी माता-पिता को परेशान करती है, उतनी ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियों …
Peony Flower : आजकल माता पिता की सबसे बड़ी चिंता बच्चों की शादी बन गई है। वहीं कभी-कभी ग्रह नक्षत्रों के अशुभ स्थिति की वजह से भी विवाह में देरी होती है या रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। ये बात जितनी माता-पिता को परेशान करती है, उतनी ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को भी। हालांकि ज्योतिष और वास्तु में ऐसे कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनके जरिए शादी में आ रही बाधा को कम किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में एक फूल के बारे में जिक्र किया गया है, जिसे घर की सही दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं।
चलिए जानते हैं इस पौधे के बारे में…
पियोनिया के फूल
वास्तु शास्त्र में पियोनिया के फूलों को बेहद चमत्कारी माना गया है। पियोनिया के पौधे पर लगने वाले फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल को सौंदर्य व रोमांस का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पियोनिया को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इसके प्रभाव से शादी में आ रही बाधा दूर होती है।
बगीचे में इस दिशा में लगाएं पियोनिया का पौधा
वहीं यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।
शीघ्र विवाह के लिए कारगर उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि विवाह योग्य किसी लड़के या लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, तो घर पर पियोनिया का पौधा लगाना शुभ होता है। पौधे की जगह आप घर पर पियोनिया की पेंटिंग या फूल भी लगा सकते हैं।
आपसी प्रेम के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी-छोटी बात पर विवाद होने लगता है, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर लगाएं। इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है।
