CG Weather Update : प्रदेश में बारिश के आसार, साथ ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
रायपुर। CG Weather Update प्रदेश में मौसम रोजाना अपना रुख बदल रहा हैं। जिसके असर तापमान में उतार-चढ़ाव के रूप में दिखाई दे रहा है। वहीं आने वाले 10 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अगले 3 दिन में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में है दो से 4 डिग्री वृद्धि तथा बस्तर संभाग में 6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी 9 और 10 दिसम्बर को 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट सम्भावित है।
छत्तीसगढ़ में तंत्र के प्रभाव से काफी मात्रा में नहीं आ रही है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में 9 दिसंबर को दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल और 10 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। एक गहरा अवदाब दाब दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है जो पिछले 6 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है।
Read More : CG Weather Update : कल फिर गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट…
यह दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 8.7 डिग्री उत्तर, 50.5 डिग्री पूर्व में, त्रिंकोमाली से 470 किलोमीटर दूर, जाफना श्रीलंका से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर 610 किलोमीटर दूर, कराईकल से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर 670 किलोमीटर दूर, चेन्नई से पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर 750 किलोमीटर में स्थित है।
