- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG News : ऊर्जा...
CG News : ऊर्जा संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, बच्चों में दिखी उत्सुकता

चिरमिरी एस के मिनोचा। CG News : छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा विभाग द्वारा समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी। जिसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय चिरमिरी में जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन चित्रकला आदि कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। …
चिरमिरी एस के मिनोचा। CG News : छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा विभाग द्वारा समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी। जिसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय चिरमिरी में जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन चित्रकला आदि कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ डी. के उपाध्याय ने कार्यक्रम का व्याख्यान कर बच्चों के साथ साथ जन समुदाय को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूक कराते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले छात्रों को विद्यालय स्तर मे पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऊर्जा गुरु व्याख्याता प्रिया गुप्ता के द्वारा किया गया।
