रायपुर। CG News : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर ली है। सावित्री ने इस चुनाव में 21,171 मतों से आगे चल रही थी। इससे पहले कांग्रेस ने चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद अब भानुप्रतापपुर में रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल की है। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में ख़ुशी का माहौल है। सावित्री मंडावी की जीत ने ये बता दिया है कि कांग्रेस 2023 में होने वाले चुनाव के लिए बिलकुल तैयार है।

CG News : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सीएम भूपेश बघेल ( Cm bhupesh) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर की जनता का जीत के लिए जताया आभार जताते हुए कहा -जनता ने विश्वास व्यक्त किया। रमन सिंह मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता और न जाने क्या कहते थे, अब छग की जनता ने बता दिया की बघवा कौन है।

CG News : असली बाघवा छग की जनता है उन्होंने अपना रूप दिखा दिया है। इसके साथ ही गुजरात चुनाव परिणाम पर CM बघेल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। हम लोग गए थे, तो ऐसा नहीं दिख रहा था। BJP की यह आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय जीत है।

उन्नीसवीं राउंड तक चली वोटो की गिनती

जिसमे सावित्री मंडावी कांग्रेस को – 65327
ब्रम्हानंद नेताम- 44229
अकबर कोर्राम- 23371
नोटा 4187