Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Assembly Elections Results 2022 : गुजरात - हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजे आज, किसके सिर सजेगा ताज, वोटों की गिनती हुई शुरू…

Sharda Kachhi
8 Dec 2022 4:11 AM GMT
Assembly Elections Results 2022 : गुजरात - हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजे आज, किसके सिर सजेगा ताज, वोटों की गिनती हुई शुरू…
x

Gujarat and Himachal Assembly Elections : Assembly Elections Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना आज होगी. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरु हो गई है . गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है. हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान …

Gujarat and Himachal Assembly Elections : Assembly Elections Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना आज होगी. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरु हो गई है . गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है. हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के बीच सीधा मुकाबला है.

गुजरात में शुरुआती रुझानों की बात करें तो भाजपा अब तक 144 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP 09 सीटों पर आगे चल रही है। वहीँ 02 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

आपको बता दें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Next Story